comscore

Garena Free Fire MAX के सेफ जोन में पहुंचने के लिए ध्यान रखें ये बातें, आएंगी बहुत काम

Garena Free Fire MAX में प्लेयर्स को सेफ जोन में पहुंच के लिए की बातों का खास ध्यान रखना होता है। वे यहां बताए गए तरीकों का यूज कर आसानी से सेफ जोन में पहुंच सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 04, 2023, 11:08 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Garena Free Fire MAX में सेफ जोन में पहुंचना प्लेयर्स के लिए काफी काम आता है।
  • सेफ जोन में पहुंचने के लिए प्लेयर्स को कई बातों का ध्यान रखना होता है।
  • गेमर्स सही स्ट्रेटजी के साथ ही सेफ जोन में पहुंच सकते हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Garena Free Fire MAX में प्लेयर्स के लिए लंबे समय तक सर्वाइव करना बहुत जरूरी है। दुश्मनों को मारने और गेम जीतने के लिए प्लेयर्स को एक अच्छी स्ट्रेटजी के साथ मैच खेलना होता है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में प्लेयर्स बचने के लिए हमेशा सेफ जोन की तलाश में रहते हैं। हालांकि, कई बार जल्दबाजी में ऐसे करने से प्लेयर्स नॉक हो जाते हैं और कई बार हेल्थ का नुकसान भी होता है। इस कारण प्लेयर्स को हमेशा ऐसे तरीके खोजने चाहिए, जिससे वे आसानी से सेफ जोन में पहुंच सकें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सेफ जोन में जाने के तीन तरीके बताने वाले हैं। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 20 April 2026: मुफ्त में मिलेंगे Diamonds, Gold और रेयर स्किन! जल्दी करें

Garena Free Fire MAX के सेफ जोन में जाने के तरीके

अदंर की तरफ बढ़ें

लूट करते समय प्लेयर्स का ध्यान उनकी रोटेशन की तरफ हट जाता है। ऐसे में वे रोटेशन करते-करते जोन से दूर जाने लगते हैं। वापस उन्हें जोन में आने के लिए की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कारण प्लेयर्स को लूट के समय ध्यान रखना चाहिए कि वे जोन की साइज ही मूव करें। लूट के लिए जोन की तरफ ही बढ़ें। इससे लूट भी होती है आप जोन के पास आने लगते हैं। इस तरह आप आसानी से सेफ जोन में आ जाते हैं। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 17 April 2026: फ्री स्किन्स और डायमंड्स पाने का शानदार मौका, ऐसे करें रिडीम

समय पर जरूर दें ध्यान

फ्री फायर मैक्स सेफ जोन में आसानी से और समय पर पहुंचने के लिए प्लेयर्स को अपनी नजर हमेशा टाइमर पर रखनी चाहिए। इससे प्लेयर्स दूरी के हिसाब से टाइम को देखते हुए सेफ जोन की तरफ बढ़ सकेंगे। जोन पास होने पर टाइमर में कम समय रहने पर रोटेट करना शुरू कर दें। अगर जोन ज्यादा दूर है तो टाइमर के मुताबिक आगे बढ़ें। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 14 April 2026: फ्री स्किन्स और डायमंड पाने का मौका, जल्दी करें

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

गाड़ियों का करें यूज

गरेना Free Fire MAX में प्लेयर्स को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए व्हीकल लेने का ऑप्शन होता है। गेम में कई वाहन उपलब्ध है। सेफ जोन में जाने के लिए भी प्लेयर्स को वाहन का यूज करना चाहिए। यह सेफ जोन में जाने के लिए सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक है। इससे रोटेशन के दौरान हमला करना मुश्किल हो जाता है। आप आसानी से सेफ जोन में आ सकते हैं। खुले मैदान में यह तरीका कवर के लिए काम आता है।