Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 26, 2023, 12:38 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई कॉस्मेटिक आइटम मिलते हैं। इनका यूज वे गेम जीतने और दुश्मनों को मारने के लिए कर सकते हैं। गेम के बेहतरीन आइटन्स की लिस्ट में ग्लू वॉल भी शामिल है। इसे इन-गेम स्टोर से खरीद सकते हैं। हालांकि, इसके लिए डायमंड की जरूरत होती है। इस कारण प्लेयर कोई भी आइटम खरीदने से पहले काफी सोचते हैं। ग्लू वॉल प्लेयर्स की जीतने में मदद करती हैं। इस कारण इसे खरीदना एक अच्छा ऑप्शन है। हालांकि, गेमर्स को इसे यूज करने का सही तरीका आना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कब और कहां ग्लू वॉल यूज करनी है ताकि उससे उन्हें अधिक फायदा हो। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि ग्लू वॉल का यूज कब और किसलिए करना चाहिए। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
ग्लू वॉल का यूज कर अपनी टीम के साथी को रिवाइव किया जा सकता है। अगर फाइट के दौरान आपके दुश्मन ने आपके स्क्वाड पर हमाल कर दिया है और आपके टीम के सदस्य नॉक हो गए हैं तो ऐसे में ग्लू वॉल का यूज करना बहुत सही और जरूरी है। इस स्थिति में आप ग्लू वॉल का यूज कर उन्हें रिवाइव कर सकते हैं। रिवाइव करने में ग्लू वॉल का यूज करना सबसे फायदेमंद साबित हो सकता है। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
Free Fire MAX में ग्लू वॉल को प्लेयर्स इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि फाइट करते समय आप दुश्मनों से बचने के लिए ग्लू वॉल का कवर बना सकते हैं। इस तरह आप खुद का बचा भी पाएंगे और ज्यादा ज्यादा किल्स हासिल कर पाएंगे। ग्लू वॉल का यूज 360 डिग्री पर करना चाहिए ताकि पूरा कवर बन जाए। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
फ्री फायर मैक्स में हीलिंग करने के लिए ग्लू वॉल का यूज किया जा सकता है। प्लेयर्स को समय-समय पर प्लेयर्स को मेडिटर का यूज करके HP को बढ़ाना पड़ता है। अगर खुली जगह पर फाइट करते समय हेल्थ कम हो जाती है तो ऐसे में आप ग्लू वॉल का यूज कर कवर बना सकते हैं और आसानी से हील कर सकते हैं।