comscore

Free Fire MAX के क्लैश स्क्वाड मोड में जीतने हैं ज्यादा मैच? अपनाएं ये टिप्स

Garena Free Fire MAX में अगर आप क्लैश स्क्वाड मोड में गेम खेलते हैं और जल्द जीतना चाहते हैं तो यहां बताई गई टिप्स पर जरूर ध्यान दें।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 25, 2023, 03:38 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire MAX में गेम जीतने के लिए अच्छे पेट्स सिलेक्ट करें।
  • कैरेक्टर कॉम्बिनेशन करते समय भी ध्यान दें।
  • आइटम्स का सही से करें यूज।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई मोड और कॉस्मेटिक आइटम मिलते हैं। प्लेयर्स अपनी पसंद के अनुसार, अलग-अलग मोड में मैच खेल सकते हैं। कुछ प्लेयर्स के बीच गेन के क्लैश स्क्वाड मोड को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, इसमें मैच जीतना आसान बात नहीं है। प्लेयर्स को जीतने के लिए कई बातों का खास ध्यान रखना होगा। हर प्लेयर्स हमेशा ऐसे तरीकों की तलाश में रहते हैं, जिनकी मदद से आसान और जल्द मैच जीत पाएं। अगर आप भी क्लैश स्क्वाड मोड में खेलना पसंद करते हैं, लेकिन जीत नहीं पाते हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां हम क्लैश स्क्वाड मोड में गेम जीतने के लिए बेहतरीन टिप्स बता रहे हैं। आइये, जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

Free Fire MAX में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए टिप्स

Pets को ध्यान से करें सिलेक्ट

Free Fire MAX के क्लैश स्क्वाड मोड में गेम आसानी से और जल्द जीतने के लिए प्लेयर्स को पेट्स का यूज करना चाहिए। सही पेट सिलेक्ट करना प्लेयर्स के लिए बहुत जरूरी है। कभी भी क्लैश मोड में पेट सिलेक्ट करने से पहले यह जरूर ध्यान दें कि आपकी स्ट्रेटजी क्या है। आप Rockie और Beaston जैसे पेट्स का यूज क्लैश स्क्वाड मोड में गेम जीत सकते हैं। इसके अलावा, Ottero यूज करना भी एक अच्छा ऑप्शन है। news और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

कैरेक्टर कॉम्बिनेशन पर जरूर दें ध्यान

Free Fire MAX के क्लैश स्क्वाड मोड में गेम जीतने के लिए प्लेयर्स को कैरेक्टर और कॉम्बिनेशन पर अधिक ध्यान देना चाहिए। यह आपके काफी काम आता है। सबसे पावरफुल कैरेक्टर सिलेक्ट करें। आप K, Alok और Dimitri जैसे कैरेक्टर सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही, कॉम्बिनेशन भी बहुत ध्यान से बनाएं। news और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस तरह करें आइटम्स का यूज

फ्री फायर मैक्स के क्लैश स्क्वाड मोड में क्लोज रेंज की अधिक फाइट होती हैं। इस स्थिति में दुश्मन को नॉक करते हैं या फिर कवर के पीछे छिपते हैं तो ऐसे में आपको उन पर ग्रेनेड का यूज करना चाहिए। इसके अलावा, आप जीतने के लिए स्मोक से धुंआ भी कर सकते हैं। ग्लू वॉल को अपने बचाव के लिए जरूर यूज करें। इन बातों को ध्यान में रखकर आप आसानी से मैच जीत सकेंगे।