comscore

Garena Free Fire MAX में मिल रहे बंडल और इमोट समेत बहुत रिवॉर्ड, देखें लिस्ट

Garena Free Fire MAX में इस समय कई रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। इस समय लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में कई इवेंट्स चल रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 10, 2024, 06:52 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Garena Free Fire MAX में कई इवेंट चल रहें है।
  • इवेंट में स्पिन करके प्लेयर्स कई रिवॉर्ड पा सकते हैं।
  • ये इवेंट्स सीमित समय के लिए लाइव हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Garena Free Fire MAX में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं। इन इवेंट के जरिए प्लेयर्स इमोट के साथ-साथ एक से एक अच्छे कॉस्मेटिक आइटम पा सकते हैं, जो जीतने में भी प्लेयर्स की मदद करते हैं। साथ ही, उनके गेम को मजेदार भी बनाते हैं। इनमें से कुछ इवेंट्स में गेमर्स को डायमंड खर्च करके स्पिन करना होगा। वहीं, कुछ इवेंट के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए गेमर्स को स्पेसिफिक टास्क पूरा करना होगा। हालांकि, दोनों मामलों में ये इवेंट प्लेयर्स के लिए फायदे का सौदा हैं। आज हम यहां कुछ इवेंट्स के बारे में बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Garena Free Fire MAX Events List

Free Fire MAX Emote Royale

फ्री फायर मैक्स के इस इवेंट में इमोट के साथ-साथ Pickup Truck – Haven Guardian, Black Cat Box Token और FAMAS – Metallic Weapon Loot Crate कई आइटम मिल रहे हैं। प्लेयर्स को स्पिन करने पर ये आइटम्स मिल रहे हैं। यह इवेंट लगभग दो हफ्तों तक गेम में लाइव रहेगा। इसमें एक स्पिन की कीमत 15 डायमंड है। news और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

Free Fire MAX Fury Top-Up

टॉप-अप इवेंट के नाम से ही पता चल रहा है कि प्लेयर्स गेम में डायमंड खरीदकर रिवॉर्ड पा सकते हैं। यह इवेंट गेम में 8 फरवरी, 2024 तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को Gloo Wall- Tiger’s Fury के साथ-साथ Majestic Being Loot और बहुत कुछ मिल रहा है। इस इवेंट में प्लेयर्स को पहले डायमंड खरीदने होंगे और अलग-अलग डायमंड के बंडल पर विभिन्न आइटम मिलेंगे। डायमंड खरीदने के बाद रिवॉर्ड के लिए क्लेम करना होगा। news और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max Dino Ring

Free Fire Max Dino Ring इवेंट गेम में कम समय के लिए लाया है। इसमें प्लेयर्स को डाइनो आउटफिट ग्रैंड प्राइज के रूप में मिल रहा है। इसके अलावा भी इवेंट में बहुत कुछ आइटम मिल रहे हैं। इसमें 20 डायमंड खर्च करके एक स्पिन करना होगा। 10+1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड है। इसमें Almost Dino Bundle भी मिल रहे हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इन इवेंट के जरिए प्लेयर्स कई धमाल आइटम पा सकते हैं। यह एक ऐसा जरिया है, जो प्लेयर्स को एक से एक अच्छे आइटम पाने का मौका दे रहा है। प्लेयर्स को इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।