Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Mar 29, 2024, 04:40 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में कई मैप्स मिलते हैं। इन मैप्स पर एक से एक अच्छी ड्रॉप लोकेशन होती हैं। इन लोकेशन पर अच्छी लूट मिलती हैं। हालांकि, प्लेयर्स को लूट के साथ-साथ अपनी सेफ्टी का भी ध्यान रखना होगा। जहां लूट अच्छी मिलती है, वहां पर अधिक प्लेयर्स के होने की संभावना भी होती है। इस कारण प्लेयर्स आसानी से उनकी शिकार भी हो जाते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के Purgatory मैप को काफी पसंद किया जाता है। यहां इस मैप की बेस्ट लोकेशन बताई गई हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
फ्री फायर मैक्स की सबसे अच्छी पुर्गेटरी लैंडिंग स्पॉट में से एक फोर्ज है। यहां लूट बहुत अच्छी मिलती है। इस लोकेशन पर आपको अच्छी क्वालिटी वाले आइटम मिलते हैं। इस मिल रहे आइटम्स की मदद से आप बड़ी संख्या में दुश्मनों को मार गिरा सकते हैं। यहां पर अच्छे गियर वाले दो बड़े गोदाम हैं, जो छोटे घरों से घिरे हुए हैं। आप पहले गोदामों में लूटपाट कर सकते हैं। उसके बाद छोटी इमारतों में जा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
हालांकि, आपको यहां बहुत सावधान रहना होगा। इसके अलावा, फोर्ज के आसपास का खुला मैदान प्लेयर्स को एक कवर से दूसरे कवर तक जाना मुश्किल बना देता है। अगर आप प्रो प्लेयर हैं तो इसस आसानी से निकल सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
सेंट्रल भी मैप की अच्छी लोकेशन में से एक है। फ्री फायर मैक्स के पुर्गेटरी मैप का यह लैंडिंग स्पॉट दक्षिणी की तरफ स्थित है। हालांकि, यह आमतौर पर अच्छी लूट देता है। यह लोकेशन मैप के किनारे पर है, इसलिए आपको तेजी से लूटपाट करनी होगी और इसे जल्द ही सुरक्षित क्षेत्र में वापस लाना होगा।
हालांकि, सेंट्रल को लूटना आसान है, क्योंकि अधिकांश गियर इमारतों के अंदर जमा होते हैं। आपको हथियार और बारूद खोजने के लिए क्षेत्र को अच्छे से समझना होगा।
मोथहाउस को भी अच्छी लूट के लिए जाना जाता है। यह मैप के केंद्र से काफी दूर है। इससे जब आप सुरक्षित क्षेत्र की तलाश कर रहे हों तो इसे पार जाना आपके लिए सही नहीं होगा। हालांकि, यह प्लेयर्स को गजब लूट भी देता है। इल कारण प्लेयर्स हमेशा इस पर लैंड करना चाहते हैं और इसे टॉप लोकेशन माना जाता है।