Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Mar 11, 2024, 04:17 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं, जिसमें प्लेयर्स कई धमाल आइटम पा सकते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में एक नया लक रॉयल जोड़ा गया है। इसमें प्लेयर्स को वेपन के लिए स्पेसिफिक के लिए स्किन्स मिल रही है। इसके अलावा, गेमर्स वेपन लूट क्रेट आदि भी पा सकते हैं। बता दें कि अन्य लक रॉयल के साथ-साथ गेमर्स को इसमें भी कुछ डायमंड यानी इन-करेंसी खर्च करके स्पिन करना होगा और स्पिन में फ्री रिवॉर्ड मिलेगा। यह इवेंट गेम में कई दिनों के लिए लाइव रहेगा। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
Garena Free Fire MAX में Parafal Royale इवेंट गेम में 9 मार्च, 2024 को लाइव हो गया है। इसमें चार स्किन Parafal – Flames Undying, Parafal – Windrift Undying, Parafal – Electron Undying और Parafal – Firespark Undying के साथ-साथ अन्य आइटम पाने का मौका मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड और 10 + 1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड है। गरेना गारंटी देता है कि गेमर्स को 50 स्पिन के भीतर ग्रैंड प्राइज मिलेगा। एक स्पिन करने पर गेमर्स को प्राइज पूल में से सिर्फ एक आइटम दिया जाएगा। वह दोबारा स्पिन करने पर रिपीट नहीं होगा। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim