Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 16, 2025, 12:17 PM (IST)
Garena Free Fire MAX Newbie Ring इवेंट में प्लेयर्स को कई Gun Skin पाने का मौका मिल रहा है। यह इवेंट आज यानी 16 अप्रैल, 2025 को लाइव हुआ है। इवेंट में प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर M4A1 – Sunrise Realm, P90 – Bunny’s Order, Mag-7 – Shadow Rogue और Parachute – Spirit of Water जैसे आइमट मिल रहे हैं। इस इवेंट को लक रॉयल के तौर पर लाया गया है। इसका मतलब है कि गेमर्स स्पिन करके रिवॉर्ड हासिल करने होंगे। हालांकि, प्लेयर्स को स्पिन करने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी की जरूरत नहीं होगी। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू
Garena Free Fire MAX Newbie Ring इवेंट अगले 12 दिनों तक गेम में लाइव रहेगा। प्लेयर्स को इस इवेंट स्पिन करने पर पहले Newbie Token दिए जाएंगे। उसके बाद वे टोकन को एक्सचेंज करके आइटम पा सकते हैं। सभी आइटम के लिए क्लेम करने के लिए अलग-अलग संख्या में टोकन की जरूरत होगी। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
बता दें कि इस इवेंट में स्पिन करने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी की जरूरत नहीं होगी। वे वाउचर के जरिए स्पिन कर सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन