Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 16, 2025, 10:54 AM (IST)
Free Fire Max में Rank सिस्टम मौजूद है। इससे गेमर की परफॉर्मेंस का पता चलता है। हालांकि, रैंक को स्क्वाड के साथ खेलते हुए बढ़ाना बहुत मुश्किल है। सही प्लानिंग और स्ट्रेटेजी के साथ इसे तेजी से पुश किया जा सकता है। हम आपको गेमिंग गाइड में काम के टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आपकी रैंक बढ़ना शुरू हो जाएगी और आप कम समय में ग्रैंडमास्टर रैंक तक पहुंच जाएंगे। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स में मैच खेलने से पहले परफेक्ट स्क्वाड बनाना बहुत जरूरी है। सभी टीम-मेट्स के रोल को फिक्स करें। इससे टीम के मेंबर्स के बीच तालमेल बेहतर होगा और जीतने की संभावना बहुत बढ़ जाएगी। इससे रैंक बढ़नी भी शुरू हो जाएगी। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
गेम में अलग-अलग प्रकार की पावर वाले कैरेक्टर मिलते हैं। इनमें Alok, Skyliner और Hyato आदि शामिल हैं। इनका उपयोग अपनी गेमिंग शैली के अनुसार करें। इससे दुश्मन जल्दी नॉक आउट होगा और आपके सर्वाइवल का चांस बढ़ जाएगा। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
फ्री फायर मैक्स में रैंक बढ़ानी है, तो शुरुआती फाइट से दूर रहें और लूट को प्राथमिकता को दें। ऐसा करने से आपके और आपकी टीम के पास लूट की कभी कमी नहीं होगी। आपके जल्दी बाहर की संभावना भी कम हो जाएगी।
Free Fire Max गेम में असॉल्ट, शॉटगन और Sniper मिलती हैं। इन गन की मदद से मैच के दौरान ज्यादा किल निकाले जा सकते हैं, लेकिन सभी को कलेक्ट करना मुमकिन नहीं है। इसलिए असॉल्ट और स्नाइपर गन जरूर कलेक्ट करें। इससे आप क्लोज और लॉन्ग रेंज की लड़ाई आसानी से लड़ पाएंगे और दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दे सकेंगे।
गेम में कई सारे मैप मिलते हैं। इनमें सबसे खास Bermuda है। यह हर तरह के गेमिंग स्टाइल के लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें ज्यादा किल निकालने का पूरा चांस मिलता है। इसमें मैच खेलकर रैंक को बढ़ाया जा सकता है।