Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 26, 2023, 11:30 AM (IST)
Free Fire MAX में इस समय Winterlands: Frostfire थीम वाले कई इवेंट चल रहे हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में इससे संबंधित दो लक रॉयल जोड़े गए हैं। गेम में Forstfire Punch Fist फेडेड व्हील भी लाइव है। इसमें प्लेयर्स को Pet Food के साथ-साथ Supply Crate जैसे कई आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। जैसा कि हमने बताया है कि यह एक फेडेड व्हील है। इसका मतलब है कि प्लेयर्स को ये रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा। आइये, इस इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स में Forstfire Punch Fist फेडेल व्हील गेम में अगले 8 दिनों तक लाइव रहेगा। इसका मतलब है कि अभी प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को इसमें भी अन्य फेडेड व्हील की तरह स्पिन करना होगा। हर बार स्पिन करने पर एक रैंडम आइटम मिलेगा और वह दोबार स्पिन करने पर नहीं मिलेगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
हालांकि, स्पिन करने से पहले उन्हें प्राइज पूल में से उन दो आइटम्स को हटाना होगा, जिन्हें पाना नहीं चाहते हैं। उसके बाद ही वे स्पिन करना शुरू कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
इस फेडेड व्हील के प्राइज पूल में कुल 10 आइटम शामिल हैं।
हम प्लेयर्स को सलाह देगें कि उन्हें प्राइज पूल में से क्यूब फ्रैग्मेंट और पेट्स फूड को रिमूव करना चाहिए। प्राइज लिस्ट में बाकी के आइटम इन दोनों आइटम्स से ज्यादा उपयोगी हैं।
फ्री फायर मैक्स में इसके अलावा भी एक और लक रॉयल लाइव है। इसमें प्लेयर्स को टोकन मिल रहे हैं, जिन्हें एक्सचेंज करके कई आइटम पा सकते हैं।