Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 31, 2023, 10:23 AM (IST)
Garena Free Fire MAX में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स में एक नया लक रॉयल जुड़ा हुआ है। यह प्लेयर्स को Groza – Bang! Popblaster और Thompson – Cindered Colossus के साथ टोकन क्रेट भी दे रहा है। हर लक रॉयल की तरह प्लेयर्स को Free Fire MAX Evo Vault में भी स्पिन कर रिवॉर्ड पाना होगा। हर स्पिन के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने होंगे। इस लक रॉयल के जरिए रिवॉर्ड पाने का पूरा तरीका नीचे बताया गया है। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips
Free Fire MAX Evo Vault लक रॉयल 30 अक्टूबर, 2023 को जुड़ा है। यह 14 नवंबर, 2023 तक चलेगा। इसका मतलब है कि अभी प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड पाने का पूरा समय है। इस इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम
एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड है। वहीं, 10+1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड है। इसका मतलब है कि आप Groza – Bang! Popblaster या अन्य तीन इवो गन 50 स्पिन में पा सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips
इस तरह आप इवेंट में से सभी रिवॉर्ड पा सकते हैं। वैसे तो इन आइटम को इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है। इन्हें डायमंड के जरिए खरीद सकते हैं। वैसे तो इस इवेंट में से भी डायमंड खर्च करने होंगे। हालांकि, ये इन-गेम स्टोर में खर्च होने वाले डायमंड की संख्या से बहुत कम है। इसके अलावा, और भी कई इवेंट गेम में चल रहे हैं। यहां से भी ढेरों रिवॉर्ड पा सकते हैं।