Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 21, 2024, 10:02 AM (IST)
Garena Free Fire MAX में प्लेयर्स हर रोज भारी डिस्काउंट में एक से एक अच्छे कॉस्मेटिक आइटम पा सकते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर डेली स्पेशल में 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर कॉस्मेटिक आइटम देता है। गेमर्स बहुत कम डायमंड में इमोट, ग्लू वॉल स्किन और गन स्किन जैसे आइटम खरीद सकते हैं। डेली स्पेशल नाम से ही पता चल रहा है कि हर रोज गेमर्स को नए-नए आइटम्स पर छूट मिलती है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
फ्री फायर मैक्स में डेली स्पेशल के जरिए गमेर्स 50 प्रतिशत छूट पर कॉस्मेटिक आइटम खरीद सकते हैं। बता दें कि हर रोज नए-नए आइटम्स पर ऑफर मिलता है। छूट के साथ मिल रहे आइटम पाने के लिए गेमर्स के पास एक दिन यानी 24 घंटे का समय होता है। इसके बाद आइटम और उन पर मिल रहे ऑफर बदल जाते हैं। आज मिल रहे आइटम्स और ऑफर्स की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips