Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 01, 2023, 02:45 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में कई गन मिलती हैं। हर गन एक अलग स्किल के साथ आती है। गन के सही यूज से ही उसकी पावर आपके काम आ सकती है। अलग-अलग मोड में प्लेयर्स को गन स्किल देखकर उनका यूज करना चाहिए। बैटल रॉयल मैचों को गन काफी उपयोगी होती हैं। इन मैचों में प्लेयर्स को लंबे समय तक अपने साथ गन रखनी चाहिए। ऐसे में प्लेयर्स को कई बातों को ध्यान में रखते हुए सही गन को सिलेक्ट करना चाहिए। आपकी मदद करने के लिए आज हम यहां तीन ऐसी गन्स बताने वाले हैं, जो बैटल रॉयल मैचों में यूज करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 20 April 2026: मुफ्त में मिलेंगे Diamonds, Gold और रेयर स्किन! जल्दी करें
Free Fire MAX के बैटल रॉयल मैचों में कई मामलों के लिए M4A1-z गन बहुत अच्छी है। यह 54 प्रतिशत तक डैमेज पहुंचाती है। इसका रेट ऑफ फायर 57 है। गन की रीलोड स्पीज 48 है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि M4A1 बेस्ट असॉल्ट राइफल और M4A1-z को उसका बेहतर वर्जन कहा जाता है। इसक गन की मूवमेंट स्पीड भी काफी अच्छी है। मिड रेंज के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 17 April 2026: फ्री स्किन्स और डायमंड्स पाने का शानदार मौका, ऐसे करें रिडीम
गरेना फ्री फायर मैक्स में कई गन मिलती हैं। गेम की लोकप्रिय गन्स की लिस्ट में M14-III भी है। यह गन बैटल रॉयल मैचों के लिए बहुत उपयोगी है। इसका रेट ऑफ रार 43 है। गन की रेंज 83 मीटर है। यह गन दुश्मन को 75 प्रतिशत तक डैमेज दे सकती है। रेंज, एक्यूरेसी और डैमेज के लिए यह बेस्ट ऑप्शन में से एक है। आपके कई मीटर दूर खड़े दुश्मन को भी यह मार गिरा सकती है। इस गन की मूवमेंट स्पीड भी बहुत अच्छी है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 14 April 2026: फ्री स्किन्स और डायमंड पाने का मौका, जल्दी करें
बैटल रॉयल मैचों के लिए बेस्ट गन की लिस्ट में SVD भी शामिल है। इसका रेट ऑफ फायर 34 है। यह गन 89 प्रतिशत डैमेज देती है। इसके दमदार डैमेज और रेंज के लिए गन को जाना जाता है। रेट ऑफ फायर और मैग्जीन के मामले में यह थोड़ी पीछे रह जाती है। इसके अलावा, हर मामले में गन काफी अच्छी है। ये तीनों गन्स बैटल रॉयल गेम में अच्छा परफॉर्म कर सकती हैं। इस कारण इन्हें सिलेक्ट करना आपके लिए फायदेमंद रह सकता है।