Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 27, 2024, 09:02 AM (IST)
Free Fire Redeem Code Today 27 June 2024: लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena प्लेयर्स को कई कॉस्मेटिक आइटम ऑफर करता है। ये आइटम गेमर्स की जीतने में मदद करते हैं। साथ ही, उनके गेम को रोमांचक भी बनाते हैं। इन्हें आमतौर पर इन-गेम स्टोर से डायमंड यानी इन-गेम करेंसी के जरिए खरीदा जाता है। डायमंड असली के पैसों से आते हैं। इस कारण हर प्लेयर के पास आइटम खरीदने के लिए पर्याप्त डायमंड नहीं होते हैं। ऐसे प्लेयर्स गेम में आने वाले इवेंट से फ्री आइटम जैसे कैरेक्टर, इमोट, वेपन, गन स्किन और बहुत कुछ पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
हालांकि, इवेंट के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को कुछ मिशन या टास्क पूरे करने होते हैं। यहां तक की कई इवेंट में तो डायमंड की भी जरूरत होती है। ऐसे में गरेना फ्री में ये आइटम प्लेयर्स तक पहुंचाने के लिए रिडीम कोड जारी करता है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये रिडीम कोड अक्षर और नंबर से मिलकर बने होते हैं। हर रीजन के लिए एक अलग रिडीम कोड जारी होता है। वहीं का प्लेयर्स उसके जरिए रिवॉर्ड पा सकता है। अगर अ्य रीजन का प्लेयर उस कोड को रिडीम करेगा तो उसे रिवॉर्ड नहीं मिलेगा। साथ ही, ध्यान रखें कि ये रिडीम कोड एक समय के बाद एक्सपायर भी हो जाते हैं। इस कारण इन्हें समय रहते ही रिडीम कर लेना चाहिए। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
सबसे जरूरी बात यह है कि Free Fire भारत में बैन है। हालांकि, इसका बेहतर ग्राफिक्स वर्जन अभी भी खेला जा सकता है। रिडीम कोड दोनों वर्जन के लिए एक ही होते हैं। यहां आज के लिए जारी हुए फ्री फायर रिडीम कोड (Free Fire Redeem Code Today 27 June 2024) बताए गए हैं। आइये, उन्हें रिडीम करने का तरीका भी जानते हैं।
ये रिडीम कोड प्लेयर्स को कई धमाल आइटम दे रहे हैं।