Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 13, 2025, 09:51 AM (IST)
Free Fire Max में Booyah Premier League शुरू हो गई है। इस स्पेशल गेमिंग इवेंट को खासतौर पर क्रिकेट लवर्स के लिए लाया गया है। इसमें कई सब-इवेंट जारी हैं, जिनमें से एक BP Daily Check In है, जिसमें 500 गोल्ड कॉइन के साथ-साथ गोल्ड रॉयल वाउचर और रिंग वाउचर क्लेम करने का चांस मिल रहा है। इसके अलावा, इवेंट से एक्सक्लूसिव वेपन स्किन भी पाई जा सकती है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
फ्री फायर मैक्स का बीपी डेली चेक इन गेमिंग इवेंट 18 मई 2025 तक लाइव रहेगा। इस दौरान गेमर्स लॉग-इन करके Gold, Gold Royale Voucher, Ring Voucher और M1014 Cataclysm Weapon Loot Crate पा सकते हैं, जिसे अनलॉक करने पर शानदार Cataclysm वेपन स्किन मिलेगी। इससे गन का डैमेज रेट और मैगजीन का साइज बढ़ जाएगा, जिससे मैच में ज्यादा किल निकालने में आसानी होगी। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
आर्टिकल में ऊपर बताए गए रिवॉर्ड्स को क्लेम करने के लिए आसान स्टेप को फॉलो करें :
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स मोबाइल गेम ओपन कर लें।
2. होम स्क्रीन पर बने इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको बीपी डेली चेक इन टैब दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
4. फिर टास्क लिस्ट को देखें और उन्हें पूरा कर लें।
5. इसके बाद दोबारा इस सेक्शन में आएं और क्लेम बटन पर टैप करें।
6. इस तरह आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू