comscore

Free Fire Max की इन स्किन से बढ़ाएं गन की पावर, चुटकियों में ढेर होगा दुश्मन

Free Fire Max में की वेपन स्किन से गन की पावर को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही, वेपन को नया लुक और स्टाइल मिलता है। आइए नीचे देखते हैं नई वेपन स्किन।

Edited by Ajay Verma |Published: May 08, 2025, 10:19 AM (IST)

Free Fire Max में मिलने वाली गन स्किन बहुत काम की हैं। इन वेपन स्किन से गन को नया लुक देने के साथ उसकी पावर को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। इससे विरोधियों को नॉकआउट करने में आसानी होती है। हम आपको गेम में मिलने वाली कुछ नई स्किन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपका हथियार और भी घातक हो जाएगा और जीतने की संभवना बढ़ जाएगी। news और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire Max Weapon Skin

Dragon Mob

फ्री फायर मैक्स की में मिलने वाली ड्रैगन मॉब नई स्किन है। इसे M82B Sniper स्किन के लिए तैयार किया गया है। इससे गन की बुलेट की आर्मर भेदने की क्षमता बढ़ती है, जिससे दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा जा सकता है। साथ ही, रेंज भी बढ़ती है। इससे निशाना साधाने में आसानी होती है। इस स्किन को गेम स्टोर से 500 डायमंड में खरीदा जा सकता है। news और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Color Blaze

कलर ब्लेज नई वेपन स्किन है, जिसका इस्तेमाल M1917 हैंड गन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे गन को कलरफुल लुक मिलता है और रेट ऑफ फायर बढ़ जाता है। साथ ही, मैगजीन का साइज भी बढ़ता है, जिससे ज्यादा बुलेट स्टोर की जा सकती है। इसकी कीमत 500 डायमंड है। इसे इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है। news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Xtreme Adventure

एक्सट्रीम एडवेंचर वेपन स्किन को Vector गन के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत भी अन्य स्किन्स की तरह 500 डायमंड है। इसे गेमिंग स्टोर से खरीदा जा सकता है। अब खूबियों की बात करें, तो इसके इस्तेमाल से गन की एक्सूरेसी और मैगजीन साइज बढ़ जाता है। इससे गेम में सर्वाइव करने और विरोधी को मैच से बाहर करने में मदद मिलती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Persia Prowess

Persia Prowess गन स्किन को G18 गन के लिए बनाया गया है। इस स्किन से वेपन की रेंज और पावर बढ़ती है, जिससे दुश्मन को दो या तीन शॉट में ढेर किया जा सकता है। इसे 500 डायमंड इस्तेमाल करके खरीदा जा सकता है।