comscore

Free Fire Max की ये गन नए खिलाड़ियों को दिलाएंगी जीत, यहां देखें लिस्ट

Free Fire Max के नए खिलाड़ियों यह आर्टिकल बहुत काम आने वाला है, क्योंकि हमने यहां कुछ खास गन के बारे में बताया है, जिससे क्लोज और लॉन्ग रेंज फाइट जीती जा सकेंगी।

Edited by Ajay Verma |Published: Jun 12, 2024, 11:05 AM (IST)

Highlights

  • Free Fire Max शानदार गेम्स में से एक है
  • इसमें अलग-अलग प्रकार की गन मिलती हैं
  • हमने नीचे कुछ गन के बारे में बताया है, जो बिगनर्स के बहुत काम आएंगी।

Free Fire Max खेलने वाले गेमर्स की संख्या करोड़ों में है। इनमें ज्यादातर प्लेयर्स नए हैं, जिन्हें शुरुआती फाइट्स जीतने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसलिए आज हम स्पेशली नए खिलाड़ियों को यहां गेम में मिलने वाली कुछ गन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे क्लोज और लॉन्ग रेंज फाइट जीतने में मदद मिलेगी। आइए इन असॉल्ट और स्नाइपर राइफल पर डालते हैं एक नजर… news और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire Max Weapon For Beginners helps them to fights

M4A1

गेम में मिलने वाली यह असॉल्ट राइफल बहुत लैलेंस्ड है। इसका इस्तेमाल क्लोज और मिड रेंज की फाइट्स में किया जा सकता है। इसकी रेंज, डैमेज, रेट ऑफ फायर और एक्यूरेसी ठीक ठाक है। इसकी मूवमेंट स्पीड है, लेकिन आर्मर पेनेट्रेशन रेट ठीक नहीं है। कुछ मिलाकर कहें तो यह गन बिगनर्स के लिए ठीक है। news और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

SCAR

फ्री फायर मैक्स में SCAR बहुत फेमस गन है। यह क्लोज और मिड रेंज की लड़ाई के लिए एकदम परफेक्ट है। यह कवच को भेदने में सक्षम है। इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसका डैमेज रेट और रीलोड स्पीड बहुत हाई है। मैग्जीन का साइज भी ठीक-ठाक है। news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

M82B

M82B फ्री फायर मैक्स के नए खिलाड़ियों के लिए है। इस वेपन की खूबी है कि यह व्हीकल और आइस वॉल तक डैमेज कर सकती है। इसका वजन भी कम है, जिससे इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसकी एक्यूरेसी और रेंज भी बहुत अच्छी है। हालांकि, इस राइफल की मैगजीन का साइज कम है।

KAR98K

फ्री फायर मैक्स गेम में मिलने वाली कार98के स्नाइपर राइफल शानदार गन है। इसमें 8एक्स स्कोप लगा हुआ मिलता है। इससे निशाना लगाने में काफी आसानी होती है। अब इसके स्टेट्स की बात करे, तो इसका डैमेज, रेंज और एक्यूरेसी हाई है। इसका मैगजीन छोटी है और लोड होने में समय लेती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

SPAS12

SPAS12 शॉट-रेंज शॉटगन गेम में मिलने वाली अन्य शॉटगन से बहुत घातक है। इसके जरिए क्लोज रेंज की फाइट्स आसानी से जीती जा सकती है। यह एक बुलेट में विरोधी को आसानी से नॉक आउट कर सकती है। इसका डैमेज रेट और रेट ऑफ फायर बहुत हाई है। इसकी मूवमेंट स्पीड और एक्यूरेसी ठीक ठाक है।