Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 13, 2023, 04:18 PM (IST)
Free Fire MAX में नया लक रॉयल ऐड हुआ है। इसमें प्लेयर्स को लेटेस्ट Rainbow Dreams Bundle और Fantastic Fantasy Bundle जैसे कई धमाल रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। इतना ही नहीं, इसके जरिए प्लेयर्स AK-47 Unicorn Rage थीम वाली गन स्किन भी पा सकते हैं। बता दें कि यह एक लक रॉयल है। इस कारण आपको रिवॉर्ड पाने के लिए कुछ डायमंड खर्च करने होंगे। इवेंट की सारी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips
फ्री फायर मैक्स में नया लक रॉयल 12 अक्टूबर, 2023 को ऐड हुआ था। यह 25 अक्टूबर तक गेम में रहेगा। इसका मतलब है कि प्लेयर्स के पास Rainbow Dreams और Fantastic Fantasy Bundle पाने के लिए पर्याप्त समय है। आपको बाकी लक रॉयल की तरह इसमें डायमंड खर्च करके स्पिन करना होगा। हर स्पिन पर प्राइज पूल में से एक नया आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिया जाएगा। एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड और 10 + 1 स्पिन के सेट की कीमत 200 डायमंड है। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम
अगर आपको अपना मन पसंद आइटम रिवॉर्ड में न मिले तो परेशान न हों। आप टोकन एक्सचेंज करके उसे पा सकते हैं। कितने टोकन पर कौन सा रिवॉर्ड मिलेगा, इसकी लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips