Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: Mar 29, 2024, 06:53 PM (IST)
Free Fire Max में सही लैंडिंग अहम रोल अदा करती है। इस गेम में सटीक लैंड करके अच्छी शुरुआत की जा सकती है। इससे बेहतर लूट प्राप्त करने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। हालांकि, ज्यादातर प्लेयर्स ऐसा नहीं कर पाते हैं, जिस वजह से गेम में उतरते ही नॉक आउट हो जाते हैं। यदि आप भी उन नॉक आउट प्लेयर्स में से एक हैं, तो यह आर्टिक आपके काम का है। हम आपको यहां फ्री फायर मैक्स के कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप इस बैटल रॉयल गेम में सही लैंड कर पाएंगे। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
फ्री फायर मैक्स में लैंड करने से पहले उस लोकेशन को मार्क करें, जहां आप लैंड करना चाहते हैं। ऐसा करने से आप मैप में नहीं भटकेंगे और आप मार्क को फॉलो करके सही जगह पर लैंड कर जाएंगे। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
इस गेम में सही लैंड करने के लिए Falco पेट का उपयोग किया जा सकता है। इसकी पावर Skyline Spree Skill है, जो प्लेयर की ग्लाइडिंग स्पीड को 15 प्रतिशत तक बढ़ा देती है। इतना ही नहीं पैराशूट खुलने पर गति 25 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। अच्छी बात यह है कि इसके उपयोग से केवल एक ही प्लेयर नहीं बल्कि पूरे स्क्वाड की स्पीड बढ़ जाती है। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू
अक्सर देखा गया कि ज्यादातर प्लेयर्स ओपन एरिया में लैंड करते हैं और आते ही विरोधी का शिकार बन जाते हैं। आप ऐसी गलती न करें। गेम खेलते समय हमेशा ऐसी लोकेशन पर लैंड करें, जहां अन्य प्लेयर्स की संख्या कम हो और ऊची इमारतें हो। इससे आप दुश्मनों पर नजर बनाए रख सकेंगे। इससे ज्यादा किल निकालने में सहायता मिलेगी।
फ्री फायर मैक्स गेम के जिस मैप में आप लैंड करने वाले हैं, उसके साइज को ध्यान में रखें। कोशिश करें कि दूर दराज की लोकेशन पर लैंड न करें। ऐसा करने से आप गेम से आउट हो जाएंगे। यदि ऐसी लोकेशन पर उतर भी गए हैं, तो व्हीकल की तलाश करके तुरंत सर्किल के अंदर पहुंचने का प्रयास करें।