comscore

Free Fire Max के गजब टिप्स, आसानी से परफॉर्म कर पाएंगे 360 डिग्री ग्लू वॉल ट्रिक

Free Fire Max में Gloo Wall जीत दिलाने में अहम रोल अदा करती है। 360 डिग्री ग्लू वॉल ट्रिक परफॉर्म करके खुद को बचाया जा सकता है। हालांकि, हर कोई इस ट्रिक को परफॉर्म नहीं कर पाता है। इसलिए हम आपको यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपके काम आएंगे।

Edited by Ajay Verma |Published: May 01, 2024, 01:00 PM (IST)

Highlights

  • Free Fire Max में ग्लू वॉल अहम रोल अदा करती है
  • 360 डिग्री ग्लू वॉल ट्रिक हर कोई परफॉर्म नहीं कर पाता है
  • कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिससे आप इस ट्रिक को परफॉर्म कर पाएंगे

Free Fire Max की शुरुआत में प्लेयर्स आसानी से गेम जीत जाते हैं, लेकिन जीतना तब सबसे ज्यादा मुश्किल हो जाता है, जब प्लेयर की रैंक बढ़ने लगती है। इस दौरान गेम में बने रहने में सबसे ज्यादा काम ग्लू वॉल (Gloo Wall) आती है। इसकी 360 डिग्री ट्रिक का इस्तेमाल करके खुद को विरोधी के हमले से बचाया जा सकता है, लेकिन इसे परफॉर्म करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। news और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips

क्या है 360 डिग्री ग्लू वॉल ट्रिक

Free Fire Max में 360 डिग्री ग्लू वॉल ट्रिक परफॉर्म करने के लिए लगादार रोटेट करके ग्लू वॉल लगानी होती है। हालांकि, इस ट्रिक को हर कोई परफॉर्म नहीं कर पाता है। इसके लिए लगातार अभ्यास करना पड़ता है। अगर आप भी इस ट्रिक का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं, तो हम आपको इस खबर में कुछ टिप्स देंगे, जिससे आप आसानी से ट्रिक परफॉर्म कर पाएंगे। आइए जानते हैं… news और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

Free Fire MAX tips tricks to master360° Gloo Wall deployment

HUD सेटिंग

एचयूडी को कंट्रोल सेटिंग भी कहा जाता है। यह गेम की सबसे बेसिक सेटिंग है। थ्री-फिंगर और फोर-फिंगर क्लॉ मोड उपयोग करने वाले प्लेयर टू-फिंगर क्लॉ वाले गेमर्स के मुकाबले आसानी ट्रिक परफॉर्म कर पाते हैं। यदि आपको इस ट्रिक को यूज करना है, तो आप गेम में टू-फिंगर की बजाय थ्री-फिंगर क्लॉ मोड का यूज करें। साथ ही, बटन को अपने हिसाब से प्लेस करें। इससे आपको ट्रिक यूज करने में आसानी होगी। news और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

ट्रेनिंग ग्राउंड

एचयूडी सेटिंग करने के बाद गेम के ट्रेनिंग ग्राउंड में मूवमेंट पर काम करें। इससे आप आसानी से गेम में 360 डिग्री ग्लू वॉल ट्रिक का इस्तेमाल कर पाएंगे।

सेंसिटिविटी

फ्री फायर मैक्स में 360 डिग्री ग्लू वॉल ट्रिक अंजाम देने के लिए जनरल में जाकर सेंसिटिविटी को बढ़ा दें। ऐसा करने से गेम में मूव करने से लेकर स्वाइप और स्लाइड करना बहुत आसान हो जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

वीडियो

यूट्यूब पर फ्री फायर मैक्स से जुड़ी तमाम वीडियोज मौजूद हैं। इनमें ग्लू वॉल ट्रिक से संबंधित वीडियो भी हैं, जिन्हें देखकर आप इस ट्रिक को सीख सकते हैं और गेम में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको गेम में जीतने में लंबे समय तक बने रहने और जीतने में मदद मिलेगी।