Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: May 01, 2024, 12:28 PM (IST)
Free Fire MAX BR Ranked Season 39 अपने साथ-साथ ढेरों इवेंट लेकर आ रहा है। नए सीजन के साथ प्लेयर्स रैंक रीसेट और रिवॉर्ड पा सकेंगे। इसके साथ शुरू होने वाले नए इवेंट में प्लेयर्स को फ्री में पैराशूट स्किन मिलने वाली है। प्लेयर्स के लिए यह अच्छा मैका है। नए रैंकड सीजन की सारी डिटेल जैसे रिवॉर्ड आदि जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
Free Fire MAX BR Ranked Season 39 आज यानी 1 मई, 2024 से हो रही है। यह सीजन अगले दो महीने के लिए गेम में लाइव रहेगा। इसके बाद Free Fire MAX BR Ranked Season 40 की शुरुआत 1 जुलाई, 2024 को होगी। पिछले सीजन से अंदाजा लगाया रहा है कि इस नए सीजन की शुरुआत भारतीय सर्वर पर आज दोपहर 2:30 बजे से हो जाएगी। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर गरेना ने इंस्टाग्रान पोस्ट से नए सीजन के साथ आने वाले नए इवेंट की जानकारी भी दी थी। इसके जरिए गेमर्स एक स्पेशल पैराशूट स्किन पा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें कुछ स्पेसिफिक टास्क करना होगा। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
रैंक रीसेट करने के बाद प्लेयर्स विभिन्न टीयर से ऊपर जा सकते हैं। सीजन के लाइव होने के बाद इवेंट की अन्य डिटेल भी सामने आ जाएगी। प्लेयर्स को फ्री रिवॉर्ड पाने का यह मौका अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।