Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 31, 2024, 03:20 PM (IST)
Free Fire MAX में गेम जीतना आसान बात नहीं है। प्लेयर्स को जीत हासिल करने के लिए एक अच्छी स्ट्रेटजी और सही वेपन का यूज करना होता है। गेमर को पता होना चाहिए कि उन्हें कब किस वेपन का यूज करना है। प्लेयर्स को गेम में अधिक सर्वाइव करने के लिए कई बातों का ध्यान रखना होता है। अग्रेसिव खेलने के साथ-साथ गेमर्स को इस बात पर भी फोकस करना चाहिए कि आप अंत तक कैसे सर्वाइव कर सकते हैं। यहां लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में अंतिम जोन तक सर्वाइव करने के लिए तीन शानदार टिप्स दी गई हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स अंतिम जोन तक सर्वाइव करने के लिए प्लेयर्स को अपने पास ज्यादा से ज्यादा HP रखने चाहिए। बैंडेज और मेडकिट अप्लाई करें। इतना ही नहीं, प्लेयर्स को EP को भी बढ़ाना चाहिए, जो आपको जीतने में मदद करता है। इससे प्लेयर की हेल्थ के मामले में ज्यादा फायदा होता है। EP और HP के अलावा गेमर्स को हमेशा पावरफुल आर्मर का यूज करना चाहिए। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
अगर आप आसानी से अंतिम जोन तक पहुंचना चाहते हैं तो आपको लगातार एक से जूसरी जगह पर रोटेट करते रहना चाहिए। अगर आप लंबे समय तक एक ही जगह पर रुके रहेंगे तो आसानी से दुश्मन का निशाना बन सकते हैं और अंतिम जोन तक पहुंचने की संभावना कम हो जाती है। जोन छोटा होते ही अगले जोन में चले जाएं। ऐसा हमेशा करते रहें। ऐसा करके आप लंबे समय तक सर्वाइव कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
Free Fire MAX में लास्ट जोन तक सर्वाइव करने के लिए प्रैक्टिस करना बहुत जरूरी है। ज्यादा गेम खेलने से ही आपको पता चलेगा कि कौन सा वेपन और मैप ज्यादा अच्छा है। हर एक गन को यूज करने का अलग तरीका होता है। कैरेक्टर की स्किल को कैसे यूज करना है, यह भी प्रैक्टिस से ही पता चलेगा। इस कारण प्लेयर्स को ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करनी चाहिए। ये तीनों तरीके फॉलो करके आप आसानी से गेम में अंतिम जोन में पहुंच सकते हैं।