Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 02, 2024, 10:48 AM (IST)
Free Fire Max शानदार बैटल रॉयल गेम्स में शुमार है, लेकिन इस गेम में रैंक पुश करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। जैसे-जैसे लेवल बढ़ने लगता है, वैसे ही रैंक बढ़ाना भी कठिन हो जाता है। बिगनर प्लेयर्स को भी रैंक पुश करने में बहुत मुश्किल आती है। इस कारण वह काफी निराश हो जाते हैं। इसलिए हम बिगनर्स के लिए इस गेमिंग आर्टिकल में 4 सबसे अच्छे और आसान तरीके लेकर आए हैं, जिससे रैंक को तेजी से बढ़ाने में मदद मिलेगी। इनसे प्लेयर्स के गेमप्ले में भी सुधार होगा। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips
फ्री फायर मैक्स में मैच के दौरान लूट प्राप्त करना बहुत जरूरी है। इससे गेम में बने रहने में मदद मिलती है। हालांकि, लूट लेने में ज्यादा समय खराब नहीं करना चाहिए। यदि ऐसा करते हैं, तो आप सर्किल से बाहर होकर गेम से नॉक आउट हो जाएंगे या फिर विरोधी का शिकार बन जाएंगे। ऐसी गलती न करें। गेम में लैंड करने के बाद जल्द से जल्द लूट प्राप्त करने का प्रयास करें और आगे बढ़ते रहे। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips
फ्री फायर मैक्स में लैंडिंग का अलग महत्व है। यह गेम का शुरुआती कदम है। यदि यह गलत हो जाए, तो गेम जीतना और रैंक बढ़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है। हमेशा ऐसी जगह लैंड करें, जहां प्लेयर्स की संख्या कम हो और ठीक-ठाक लूट मौजूद हो। इससे आपके मैच में जीतने की संभावना बढ़ जाएगी और रैंक भी बढ़ने लगेगी। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
गेम में अलग-अलग पावर वाले कई सारे कैरेक्टर हैं। इनका उपयोग करके दुश्मन को नॉक-आउट किया जा सकता है, जिससे गेम में बने रहने में मदद मिलती है। इससे रैंक भी बढ़ती है। अगर आपने अभी-अभी गेम खेलना शुरू किया है, तो आप कैरेक्टर का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा।
फ्री फायर मैक्स में सही वेपन कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करके गेम के अंत तक सर्वाइव किया जा सकता है। आप जब भी गेम खेलें, तो अपने साथ असॉल्ट और स्नाइपर राइफल जरूर रखें। इससे आपको क्लोज-मिड और लॉन्ग रेंज फाइट जीतने में मदद मिलेगी। इससे मैच जीतने का चांस कई गुना बढ़ जाएगा और रैंक भी तेजी से बढ़ने लगेगी।