comscore

Free Fire Max मैदान में दुश्मन को करना है ढेर? इन 3 आइटम्स पर जरूर खर्च करें डायमंड्स

Free Fire Max गेम अगर आप अपने दुश्मन को एक वार में ही मार गिराना चाहते हैं और लंबे समय तक सर्वाइव करना चाहते हैं, तो आपके इन 3 आइटम्स पर जरूर खर्च करने चाहिए अपने डायमंड्स। जानें डिटेल्स।

Edited by Manisha |Published: Apr 30, 2024, 09:18 PM (IST)

Highlights

  • Free Fire Max के 3 जरूरी आइटम्स
  • जीत दिलाने में करेंगे मदद
  • गेम में लंबे समय तक कर सकेंगे सर्वाइव

Free Fire Max शानदार ग्राफिक्स वाला बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में आपको अपने दुश्मनों को मारकर आगे बढ़ना होता है। दुश्मन को मार गिराने के लिए गेम में कई इन-गेम आइटम्स उपलब्ध होते हैं। इस सभी आइटम्स को डायमंड्स देकर खरीदना पड़ता है और डायमंड्स असली पैसों से खरीदे जाते हैं। इस स्थिति में आपको अपने डायमंड्स सोच-समझकर खर्च करने चाहिए। नए प्लेयर्स अक्सर कंफ्यूज होते हैं कि उन्हें किस आइटम्स पर अपने डायमंड्स खर्च करने चाहिए, जिससे वह अपने दुश्मनों को एक बार में ही मार गिराएं। यह आर्टिकल आपकी मदद करेगा। आज हम आपको उन 3 जरूरी आइटम्स की जानकारी यहां देने जा रहे हैं, जिन पर डायमंड्स खर्च करना बर्बाद नहीं जाएगा। ये सभी आइटम्स न केवल आपके दुश्मनों को मैदान में ढेर कर देंगे बल्कि गेम में आपको लंबे वक्त तक सर्वाइव करने में भी मदद करेंगे। news और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Sub-Machine Gun

Free Fire Max के मैदान में दुश्मन को खत्म करने के लिए कई तरह के वेपन्स मिलते हैं। गेम में गन्स के भी कई प्रकार शामिल है। अक्सर प्लेयर अपने लिए सही गन का चुनाव करने में असफल रह जाते हैं, जिसके कारण फाइट में उन्हें दुश्मन के हाथों ध्वस्त होना पड़ता है। आप गेम में अंत तक सर्वाइव कर सकें और अपने दुश्मन को एक वार में ही खत्म कर सकें, इसके लिए Sub-Machine Gun बेस्ट रहती हैं। इस तरह की गम को सबसे ताकतवर गन माना जाता है, जिनका रेय ऑफ फायर और रीलोड स्पीड शानदार है। news और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Gloo Wall

गेम में आगे बढ़ने और दुश्मन को मार गिराने के अलावा लंबे समय तक सर्वाइव करना भी एक टास्ट है। अक्सर गेम में आप दुश्मनों से घिर जाते हैं या फिर घायल हो जाते हैं, ऐसे वक्त में आपके काम Gloo wall स्किन आती है। ग्लू वॉल का इस्तेमाल करके आप अपने और दुश्मन के बीच एक दीवार बना सकते हैं। यह दीवार आपको डैमेज से हील होने व दुश्मन के वार से बचने में मदद करती है। news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Grenade

Grenade फ्री फायर मैक्स गेम के मैदान में आपको जीत दिलाने व दुश्मन को मार गिराने में काफी अहम किरदार निभाता है। ग्रेनेड फेंक कर आप एक-साथ कई दुश्मनों को एक बार में खत्म कर सकते हैं। इसके अलावा, दुश्मन को चकमा देकर आगे बढ़ने के लिए भी ग्रेनेड काफी काम आता है। ग्रेनेड फेंकने के बाद एक जगह पर काफी धुआं फैल जाता है, जिसकी मदद से आप दुश्मन को चकमा देकर कहीं भी निकल सकते हैं।