Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Aug 01, 2025, 02:39 PM (IST)
Free Fire Max
अगर आप Free Fire Max खेलने के शौकीन हैं और हर मैच में जल्दी एलिमिनेट हो जाते हैं, तो अब समय है प्रो प्लेयर बनने का, Free Fire Max एक बहुत ही फेमस बैटल रॉयल गेम है, खासकर भारत में PUBG के बैन के बाद इसकी फैन फॉलोइंग और बढ़ गई है। इस गेम में सिर्फ शूटिंग नहीं, बल्कि सही स्ट्रैटेजी, टाइमिंग और समझदारी भी जरूरी होती है। अगर आप हर बार “Booyah” जीतना चाहते हैं, तो कुछ खास टिप्स को फॉलो करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं वो 5 आसान टिप्स जो आपको प्रो प्लेयर बना सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
Free Fire Max एक बैटल रॉयल गेम है, ना कि कोई मिशन गेम जहां आपको जल्दी सब कुछ जीतना हो। जब आप गेम में उतरते हैं, तो सबसे पहले अच्छे हथियार, मेडकिट और जरूरी चीजें इकट्ठा कीजिए। कोशिश कीजिए कि दुश्मनों से तब तक ना भिड़ें जब तक जरूरत न हो। अगर आप फालतू में गोली चलाते हैं या किसी को मारते हैं, तो बाकी दुश्मनों का ध्यान आपकी तरफ चला आएगा। इसलिए गोली तभी चलाइए जब जरूरत हो। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू
हमेशा ऊंचाई वाली जगह पर गेम खेलना ज्यादा अच्छा होता है। इससे आपको पूरे इलाके का साफ नजारा मिलता है और दुश्मनों को जल्दी देख सकते हैं। ऊपर से आपको यह फायदा होता है कि आप पहले ही दुश्मन को देख लेते हैं और फायर कर सकते हैं, जबकि नीचे रहने पर दुश्मन आपको जल्दी मार सकता है।
अच्छे खिलाड़ी एक ही जगह ज्यादा देर नहीं रुकते। अगर आप बहुत देर तक एक जगह टिके रहेंगे, तो दुश्मन आपकी लोकेशन पकड़ सकता है और आप पर हमला कर सकता है। इसलिए गेम के दौरान लगातार अपनी जगह बदलते रहिए और सुरक्षित जोन की तरफ बढ़ते रहिए।
Free Fire Max का Gloo Wall एक बहुत बढ़िया फीचर है, जो आपको दुश्मनों की गोली से बचा सकता है। लेकिन इसका इस्तेमाल तभी करें जब जरूरत हो। बहुत पास में अगर दुश्मन हो और आप मरने वाले हों, तभी Gloo Wall लगाकर खुद को बचाइए। फालतू में बार-बार Gloo Wall लगाने से गेम में आप पीछे भी रह सकते हैं।
नए खिलाड़ी अक्सर अपनी हेल्थ को नजरअंदाज करते हैं। लेकिन प्रो प्लेयर हमेशा अपनी हेल्थ का ध्यान रखते हैं। जैसे ही थोड़ा मौका मिले, मेडकिट से खुद को हील कीजिए और हेल्थ बार को फुल रखिए। इससे आप किसी भी मोड़ पर तैयार रहेंगे और दुश्मन को मात दे सकेंगे।