comscore

Free Fire Max में लाइव हुआ Lucky Board इवेंट, कम डायमंड में पाएं Sharp Tactician बंडल और Disco Dazzle इमोट

Free Fire Max में Lucky Board इवेंट की एंट्री हो गई है। इसमें Sharp Tactician Bundle और Disco Dazzle जैसे शानदार गेमिंग आइटम पाने का मौका मिल रहा है।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 28, 2025, 11:02 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में Lucky Board इवेंट लाइव हो गया है। इस शानदार इवेंट में गेमर्स अपना लक आजमाकर शानदार रिवॉर्ड जीत सकते हैं, जिनमें Sharp Tactician Bundle और Disco Dazzle Emote जैसे रेयर आइटम शामिल हैं। इसके साथ वेपन लूट क्रेट, लक रॉयल वाउचर, आर्मर क्रेट और गोल्ड रॉयल वाउचर जैसे आइटम भी पाए जा सकते हैं। गरेना का मानना है कि इससे गेमर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होगा और उन्हें कम डायमंड में प्रीमियम आइटम मिलेंगे। news और पढें: Free Fire Max में मिल रहा शानदार Beat Beast बंडल, अनलॉक करने के लिए अभी करें यह काम

Free Fire Max Lucky Board

फ्री फायर मैक्स का लकी बोर्ड लक पर आधारित है। इसमें मिलने वाले आइटम आपकी किस्मत पर निर्भर करेंगे। इससे रिवॉर्ड पाने के लिए आपको स्पिन करना होगा। इसमें Sharp Tactician बंडल और डिस्को डैजल इमोट जैसे रिवॉर्ड दिए जा रहे हैं। news और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes Today 21 February 2026: भारतीय सर्वर के कोड रिलीज, फ्री में पाएं फाडू Rewards

news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए अच्छी खबर, आधी कीमत में मिल रहा Golden Roar बंडल

Prize

Sharp Tactician Bundle
Masked Tactician Bundle
Disco Dazzle Emote
Scythe-Lead Rose
Cube Fragment
Ring Voucher
Luck Royale Voucher
Gold Royale Voucher
Loot Box
Red Flakes
Weapon Loot Crate

कितने में होगा स्पिन

इस इवेंट से रिवॉर्ड अनलॉक करने के लिए आपको Diamonds का उपयोग करना होगा। पहले स्पिन के लिए 20 डायमंड लगेंगे। यदि आप ऊपर बताए गए आइटम को नहीं पाना चाहते हैं, तो आप बोर्ड को बदल सकते हैं। इसके साथ ईनाम के तौर पर मिलने वाले आइटम भी बदल जाएंगे। बता दें कि बोर्ड को पहली बार फ्री में बदला जा सकेगा और एक बार क्लेम किया गया रिवॉर्ड दोबारा नहीं मिलेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ऐसे पाएं रिवॉर्ड से ईनाम

  • अपने एंड्रॉइड फोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लें।
  • स्टोर सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको टॉप पर लकी बोर्ड इवेंट दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
  • इसके बाद ऑब्टेन बटन दबाएं।
  • अब आप यहां स्पिन करके रिवॉर्ड पा सकते हैं।

कब तक जारी रहेगा इवेंट

आपको बता दें कि फ्री फायर मैक्स का यह इवेंट आज यानी 28 अगस्त को लाइव हुआ है। यह प्लेयर्स के लिए 3 सितंबर 2025 तक चलेगा।