Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 27, 2025, 04:45 PM (IST)
Free Fire Max में Naruto के आने से गेम काफी बदल गया है। इसमें नारूतो और उससे जुड़े आइटम देखने को मिले हैं। इसके साथ एनेमे से इंस्पायर्ड गेमिंग इवेंट भी लाइव किए गए हैं। इनमें प्रीमियम वाउचर, वेपन स्किन, इमोट और बंडल जैसे आइटम ईनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं। इनमें एक Red Moon Finale इवेंट है। इसमें लक रॉयल वाउचर और वेपन स्किन मिल रही है। यही नहीं व्हीकल स्किन भी रिवॉर्ड के तौर पर दी जा रही है। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स का रेड मून फीनाले एक टास्क इवेंट है। साधारण शब्दों में कहें तो इस इवेंट में टास्क पूरे करके जबरदस्त रिवॉर्ड जीते जा सकते हैं। आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं, तो आप इस इवेंट में भाग लेकर मोटरसाइकल स्किन और लक रॉयल वाउचर अपने नाम कर सकते हैं। इससे आपको प्रीमियम आइटम भी मिल जाएंगे और आपका एक भी Diamond खर्च नहीं होगा। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
2x Luck Royale Voucher
Xtream Adventure Weapon Loot Crate
Akatsuki Motorcycle
अगर आप खबर में ऊपर बताए गए रिवॉर्ड को पाना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित टास्क को पूरा करना होगा :-
1. वाउचर को पाने के लिए आपको BR/CS रैंक्ड मैच में 20 दुश्मन को नॉक आउट करना होगा।
2. BR/CS रैंक्ड मैच में 40 विरोधियों को गेम से बाहर करने पर वेपन लूट क्रेट मिलेगी।
3. रैंक्ड मैच में 60 दुश्मन को मार गिराने पर मोटरसाइकल स्किन दी जा रही है।
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।
2. इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको निंजा वॉर सेक्शन में रेड मून फीनाले इवेंट दिखेगा।
4. टास्क पढ़कर गेम में पूरा करें।
5. फिर इस सेक्शन में आएं और क्लेम बटन पर टैप करें।
6. इसके बाद आपको आपका ईनाम मिल जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इवेंट को लाइव किए कई दिन हो गए हैं। अब यह गेमिंग इवेंट गेमर्स के लिए 31 अगस्त तक जारी रहेगा।