Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 07, 2024, 11:30 AM (IST)
Free Fire MAX में एक ऐसा इवेंट आया है, जो प्लेयर्स को मेल और फीमेल बंडल के साथ-साथ कई आइटम दे रहा है। इसके लिए गेमर्स को किसी प्राकर का टास्क करने की जरूरत नहीं है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena प्लेयर्स के लिए Serpent Ring event लेकर आया है। इसे लक रॉयल के तौर पर गेम में लाया गया है। इसका मतलब है कि गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर आइटम पाने के लिए स्पिन करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पिन करने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी की जरूरत होती है। रिवॉर्ड की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स का Serpent Ring Event गेम में शुरू हो चुका है। यह अगले 25 दिनों के लिए गेम में लाइव है। इसका मतलब है कि प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए काफी समय है। वे आराम से स्पिन करके रिवॉर्ड पा सकेत हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
बता दें कि स्पिन करने पर प्लेयर्स को सीधे बंडल या अन्य आइटम नहीं मिलेंगे। स्पिन करके गेमर्स को पहले टोकन कलेक्ट करने होंगे। इसके बाद वे टोकन को एक्सचेंज स्टोर से एक्सचेंज करके रिवॉर्ड पा सकेंगे। रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
प्लेयर्स को हर बार स्पिन करने पर अलग-अलग संख्या में टोकन मिलेंगे।
गेमर्स कुछ डायमंड खर्च करके कई धमाल चीजें अपने नाम कर सकते हैं।