Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: Jul 22, 2025, 08:14 AM (IST)
Free Fire Max Redeem Codes New 22 July 2025: Free Fire Max खेलने वाले गेमर्स की संख्या करोड़ों में है। इनमें से कई ऐसे गेमर्स भी हैं, जो गेम मिलने वाले आइटम जैसे स्किन, इमोट, बंडल, कैरेक्टर, इमोट, पेट आदि को पाना चाहते हैं, लेकिन अधिक डायमंड न होने के कारण आइटम को अनलॉक नहीं कर पाते हैं। ऐसे में गरेना खिलाड़ियों को गेम से जोड़े रखने के लिए गेमिंग इवेंट लाइव ही नहीं करता बल्कि रिडीम कोड भी रिलीज करता है। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
आपको बता दें कि Free Fire Max के रिडीम कोड खास कोड हैं, जिनसे कुछ भी मुफ्त में क्लेम किया जा सकता है। इन कोड को रिडीम करने के लिए न तो डायमंड खर्च करने पड़ते हैं और न ही टास्क पूरा करना पड़ता है। ये कोड पूरी तरह से स्वतंत्र होते हैं। हालांकि, इन्हें केवल एक ही बार रिडीम किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू
अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं, तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि हम आपको यहां Garena द्वारा जारी किए गए आज यानी 22 जुलाई के कोड बताने जा रहे हैं, जिन्हें रिडीम करके आप बंडल, पेट और कैरेक्टर जैसे धाकड़ रिवॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं। आइए यहां देखते हैं नए कोड की लिस्ट… और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
बताते चलें कि फ्री फायर मैक्स के रिडीम कोड नंबर और अक्षर से मिलकर बने होते हैं। इन कोड की संख्या 12 से 16 अंक होती है। ये स्पेशल कोड हर रीजन में अलग होते हैं और इन्हें तय समय सीमा के साथ जारी किया जाता है, जिसके खत्म होने पर कोड अपने आप एक्सपायर हो जाते हैं। यही वजह है कि गेमिंग कोड को जल्द से जल्द रिडीम करने की सलाह दी जाती है।