Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 20, 2025, 11:09 AM (IST)
Free Fire Max में Squid Game Ring इवेंट लाइव हो गया है। इस गेम में आपको Squid Game इंस्पायर्ड इन-गेम आइटम्स फ्री पाने का मौका मिल रहा है। इन आइटम्स में Red Light Green Light Gloo Wall Skin और Pink Guard Super Bundle जैसे आइटम्स शामिल हैं। इसके अलावा, यह इवेंट आपको टोकन भी देगा, जिसके एक्सचेंज में आप ग्रैंड प्राइज के लिए क्लेम कर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
गेम डेवलपर कंपनी ने Netflix की पॉपुलर सीरीज Squid Game के कॉलेब्रेशन में कई इवेंट्स Free Fire Max गेम में लाइव किए हैं। इन इवेंट्स में हिस्सा लेकर प्लेयर्स को Squid Game के पॉपुलर आइटम्स को जीतने का मौका मिल रहा है। अगर आप भी इस सीरीज के फैन हैं, तो आप भी इस लेटेस्ट इवेंट में हिस्सा लेकर Squid Game इंस्पायर्ड आइटम्स को फ्री जीत सकते हैं। हालांकि, अन्य इवेंट्स की तरह इस लक रॉयल इवेंट में भी प्लेयर्स को अपना लक अजमाने के लिए स्पिन करना होगा। हर स्पिन के साथ प्लेयर्स को गेम में मिलने वाले आइटम्स प्राप्त होंगे। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Squid Game Ring इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स है। वहीं, 5 स्पिन की कीमत 90 डायमंड्स हैं। हर स्पिन पर आपको कोई न कोई रिवॉर्ड प्राप्त होगा, जिसमें ग्रैंड प्राइज और टोकन शामिल है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
1. Red Light Green Light Gloo Wall Skin
2. Pink Guard Super Bundle
3. Cash Bank Backpack
4. Pink Guard Token
1. Free Fire Max में Squid Game Ring इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में Free Fire Max गेम ओपन करनी होगी।
2. इसके बाद Luck Royale वाले सेक्शन पर क्लिक कर दें।
3. यहां आपको Squid Game Ring इवेंट का बैनर दिखेगा।
4. इस बैनर पर क्लिक करके आप इस इवेंट से जुड़ी जानकारी हासिल कर पाएंगे और फ्री रिवॉर्ड्स के लिए क्लेम कर सकते हैं।