Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 02, 2025, 08:18 AM (IST)
Free Fire Max Redeem Codes June 2 2025: गरेना फ्री फायर मैक्स अपने ग्राफिक्स और स्मूथ गेमप्ले की वजह आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा खेला जाता है। इसमें मिलने वाली स्किन, पेट और कैरेक्टर जैसे आइटम का इस्तेमाल करके जीत अपने नाम की जा सकती है। इन गेमिंग आइटम को गेम में मिलने वाली करेंसी डायमंड खर्च करके अनलॉक किया जा सकता है। हालांकि, रिडीम कोड एक ऐसा माध्यम से है, जिससे गेमिंग आइटम्स को फ्री में क्लेम किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
Free Fire Max के रिडीम कोड 12 से 16 अंक के बीच होते हैं। इन्हें रिडीम करके गेम में मिलने वाले आइटम जैसे वेपन, स्किन, पेट, कैरेक्टर, इमोट, बंडल आदि को मुफ्त में पाया जा सकता है। इन्हें नंबर और अक्षर को आपस में मिलाकर बनाया जाता है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
गरेना फ्री फायर मैक्स गेमिंग कोड को रोजाना पहले 500 गेमर्स के लिए जारी करता है, जो सीमित समय तक एक्टिव रहते हैं। समय पूरा होने के बाद गेमिंग कोड अपने आप एक्सपायर हो जाते हैं। यही कारण है कि कोड्स को जल्दी से जल्दी रिडीम करने की सलाह दी जाती है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
अगर आप कोड से रिवॉर्ड पाना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें :
1. फ्री फायर मैक्स के कोड को रिडीम करने के लिए गरेना की ऑफिशियल रिडेम्पशन वेबसाइट अपने लैपटॉप या पीसी पर ओपन कर लें।
2. इस साइट में अपनी फेसबुक या गूगल आईडी से लॉग-इन कर लें।
3. स्क्रीन पर दिखाई दे रहे बॉक्स में आज का कोड कॉपी करके पेस्ट कर दें।
4. फिर कोड सबमिट कर दें।
5. इसके बाद आपका कोड रिडीम हो जाएगा।
आपको बता दें कि कई बार फ्री फायर का कोड रिडीम नहीं होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कोड हर रीजन में अलग होते हैं। एक रीजन के कोड को दूसरे रीजन में यूज नहीं किया जा सकता है।