Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 31, 2024, 08:07 AM (IST)
Free Fire Max Redeem Code Today 31 October 2024: फ्री फायर मैक्स के रिडीम कोड बेहद शानदार हैं। इन कोड को रिडीम करके वेपन स्किन, ग्लू वॉल, पेट और कैरेक्टर जैसे फाइटिंग आइटम पा सकते हैं। इनसे गेम मजेदार बनता है और प्लेयर्स को जीतने में मदद मिलती है। इसके अलावा, कोड से डायमंड के साथ कॉस्मेटिक आइटम्स भी मिलते हैं। इनका उपयोग करके खुद को गेम में अलग और बेहतर दिखाया जा सकता है। इन गेमिंग कोड की सबसे अच्छी चीज ये है कि इन्हें रिडीम करने के लिए न तो गेमिंग करेंसी डायमंड खर्च करने पड़ते हैं और न ही किसी तरह का टास्क परफॉर्म करना पड़ता है। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
Free Fire Max के रिडीम कोड नंबर और अक्षर से मिलकर बने होते हैं। इन कोड की संख्या 12 से 18 अंक के बीच होती है। ये पहले 500 गेमर्स के लिए उपलब्ध होते हैं और इन्हें केवल एक ही बार रिडीम किया जा सकता है। इनका इंतजार सबसे ज्यादा उन खिलाड़ियों को रहता है, जो अधिक डायमंड इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। अगर आप भी उन में से एक हैं, तो नीचे आज यानी 31 अक्टूबर 2024 के रिडीम कोड की लिस्ट दी गई है। इससे आप शानदार रिवॉर्ड्स पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स के रिडीम कोड हर रीजन में अलग होते हैं। एक रीजन के कोड को दूसरे रीजन के प्लेयर रिडीम नहीं कर सकते हैं। इन गेमिंग कोड को जल्द से जल्द रिडीम करना पड़ता है, क्योंकि ये कुछ समय बाद खुद-ब-खुद एक्सपायर हो जाते हैं। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू