Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 31, 2023, 02:08 PM (IST)
Free Fire MAX लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है। इसके शानदार मैप्स, वेपन, पेट्स और कैरेक्टर के कारण प्लेयर्स गेम को काफी पसंद करते हैं। गेम में जीतने के लिए प्लेयर्स के पास एक अच्छी स्ट्रेटजी होना जरूरी है। साथ ही, गेमर्स को अच्छी लूट पाने पर भी ध्यान देना चाहिए। फ्री फायर मैक्स में कई मैप्स हैं और उन पर विभिन्न लोकेशन पर लैंड कर सकते हैं। गेम में Purgatory को भी काफी पसंद किया जाता है। इसकी कुछ लोकेशन पर प्लेयर्स बेहतरीन लूट पा सकते हैं। यहां ऐसे ही तीन लोकेशन बताए गई हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
अपनी रोटेशन के लिए पसंद की जानी वाली जगह Crossroads भी लूट के लिए अच्छा ऑप्शन है। रोटेशन के कारण यहां से मूव करना बहुत आसान हो जाता है। यहां पर प्लेयर के लिए पर्याप्त लूट मिल जाती है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
फ्री फायर मैक्स के Purgatory मैप पर Marbleworks नाम की जगह है। इस जगह पर कई बिल्डिंग हैं। साथ ही, इस पर लूट भी अच्छी मिलती है। कई बिल्डिंग होने के कारण आपको कवर में भी मदद मिलेगी। आप दुश्मनों से छिप सकते हैं। लूट, लैंडिंग और कैम्पिंग के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। यह जगह मैप के मध्य पर स्थित है। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
Free Fire MAX की Purgatory मैप के दक्षिण पश्चिमी में स्थित Quarry लोकेशन भी मैप की अच्छी लोकेशन्स में से एक है। यहां पर कम फाइट होती है। इस कारण प्लेयर्स आसानी से सर्वाइव कर सकते हैं। साथ ही, इस लोकेशन पर कई बोट्स भी आते रहते हैं। ऐसे में इस स्पॉट पर लैंड करना बहुत फायदे का सौदा है। इससे आप k/d रेशियो सही कर पाएंगे और रैंक बढ़ाने में मदद मिलेगी।
फ्री फायर मैक्स में प्लेयर्स अच्छी लूट पाकर दुश्मनों को मार गिरा सकते हैं। साथ ही, लूट में मिलने वाले आइटम की मदद से वे लंबे समय तक गेम में सर्वाइट भी कर सकते हैं। इस कारण लैंड करने के लिए यहां बताए गईं जगह सिलेक्ट करें। इससे आपको अच्छी लूट मिलेगी और आसानी से जीत पाएंगे। इस तरह गम में रैंक बढ़ाने में भी मदद होगी।