Published By: Mona Dixit | Published: Apr 07, 2023, 05:25 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में एक नया इवेंट Play Rampage United लाइव हो गया है। इसका उद्देश्य गेम में हाल ही में फिर से जोड़े गए Rampage United गेम मोड को खेलने के लिए प्लेयर्स को प्रोत्साहित करना है। Play Rampage United के लिए यूजर्स को रिवॉर्ड के बदले कुछ टास्क पूरे करने होंगे। फ्री वाउचर पाने के लिए गेमर्स को एक तय समय के लिए रैम्पेज यूनाइटेड गेम मोड खेलना होगा। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में Play Rampage United इवेंट आज यानी 7 अप्रैल, 2023 से शुरू हो गया है। यह 13 अप्रैल, 2023 तक चलेगा। डायमंड रॉयल वाउचर, वेपन रॉयल वाउचर और इनक्यूबेटर वाउचर प्राप्त करने के लिए प्लेयर्स के पास टास्क पूरा करने के लिए एक हफ्ते का समय होगा। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
ध्यान रखें कि सभी चारों रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को कुल मिलाकर 30 मिनट गेम खेलना होगा। एक बार जब वे वाउचर प्राप्त कर लेते हैं, तो रिवॉर्ड पाने के लिए उन्हें लक रॉयल सेक्शन में खर्च कर सकते हैं। रैंडम लोडआउट आइटम प्राप्त करने के लिए रैंडम लोडआउट लूट क्रेट खोला जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस