Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 20, 2026, 09:58 AM (IST)
Free Fire Max गेमर्स के लिए हाल ही में OB52 Update जारी किया गया। इस अपडेट के तहत गेम के ग्राफिक और गेमप्ले में सुधार किया गया। साथ ही, नए इवेंट को लाइव किया गया और नए कैरेक्टर Morse को जोड़ा गया, जिसे अच्छे-खासे डायमंड खर्च करके अनलॉक किया जा सकता है। हालांकि, Try Out Morse इवेंट में हिस्सा लेकर नए कैरेक्टर को क्लेम किया जा सकता है। अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं और इस कैरेक्टर को पाना चाहते हैं, तो गेमिंग इवेंट आपके लिए है। हम आपको यहां इवेंट से कैरेक्टर अनलॉक करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं… और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
Free Fire Max में एक्टिव Try Out Morse एक टास्क बेस्ड इवेंट है। इसका मतलब है कि इस इवेंट में मिलने वाले ईनाम को टास्क पूरा करके पाया जा सकता है। यह गेमिंग इवेंट गेमर्स के लिए 25 जनवरी 2026 तक लाइव रहेगा। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
Tasks
1. फ्री फायर मैक्स में एक बार लॉग-इन करने पर 7 दिन के लिए Morse कैरेक्टर मिल रहा है।
2. फ्री फारय मैक्स में लगातार 6 बार BR/CS/LW मैच खेलने पर 2000 गोल्ड ईनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं।
3. 12 बार BR/CS/LW मैच खेलने पर Morse कैरेक्टर दिया जा रहा है।
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लीजिए।
2. इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. एक्टिविटी टैब पर क्लिक कीजिए।
4. यहां आपको Try Out Morse इवेंट मिलेगा, उस पर टैप करिए।
5. टास्क पढ़कर गेम में परफॉर्म करें।
6. फिर इस सेक्शन में आएं।
7. अब क्लेम बटन पर टैप कर दीजिए।
8. इसके बाद आपको रिवॉर्ड मिल जाएगा।
Free Fire Max में OB52 Update के तहत Morse कैरेक्टर को लाया गया है। इस कैरेक्टर की पावर Stealth Bytes है। इसके एक्टिव होने पर आपका कैरेक्टर कुछ समय के लिए गायब हो जाता है। इससे वह दूर बैठे विरोधियों की नजर में नहीं आता है और उनके लिए कैरेक्टर पर निशाना लगाना भी मुश्किल हो जाता है। इससे बचने में मदद मिलती है। साथ ही, गेम में बने रहने की संभावना भी बढ़ जाती है।