comscore

Free Fire Max Daily Special: आधे Diamond में मिल रहा Moon Flip इमोट, अभी करें क्लेम

Free Fire Max Daily Special: फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल एक्टिव हो गया है। इस स्पेशल स्टोर में Moon Flip इमोट मिल रहा है, जिसे आप आधी कीमत में खरीद सकते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Nov 28, 2025, 09:53 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max Daily Special: फ्री फायर मैक्स का Moon Flip इमोट बेहद खास है। इसका इस्तेमाल जीत सेलिब्रेट करने और नॉक आउट करने की खुशी में किया जा सकता है। इसकी कीमत बहुत ज्यादा है, लेकिन डेली स्पेशल से इसे सस्ते में अनलॉक किया जा सकता है। इसके साथ Crossroad Icon बंडल और BP S9 Token जैसे आइटम्स भी मिल रहे हैं। इन सभी को भी कम डायमंड में पाया जा सकता है। news और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

Daily Special

Free Fire Max का डेली स्पेशल बहुत खास सेक्शन है। इसमें मिलने वाले गेमिंग आइटम पर 50 प्रतिशत की छूट मिलती है। इससे गेमिंग आइटम्स को आधी कीमत में पर खरीदा जा सकता है। आज के डेली स्पेशल में Moon Flip इमोट, Crossroad Icon बंडल और BP S9 Token जैसे कई आइटम मिल रहे हैं। इन्हें हाफ रेट में अनलॉक किया जा सकता है। आइए आइटम्स पर डालते हैं एक नजर और जानते हैं डिस्काउंटेड कीमत… news और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!

news और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका

1. BP S9 Token फ्री फायर मैक्स के डेली स्पेशल में 5 डायमंड में मिल रहा है। इसकी असली कीमत 10 डायमंड है।
2. डेली स्पेशल में Crossroad Icon बंडल 599 डायमंड में उपलब्ध है। इसकी असली कीमत 1799 डायमंड है।
3. Duke Swallowtail (Top) का प्राइस 749 डायमंड है, लेकिन इसे डेली स्पेशल से 374 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
4. Show Off को डेली स्पेशल से 99 डायमंड की जगह 49 डायमंड में क्लेम किया जा सकता है।
5. Moon Flip इमोट की असली कीमत 199 डायमंड है। यह डेली स्पेशल में 99 डायमंड में मिल रहा है।
6. Flaring Bionica Weapon Loot Crate 40 डायमंड की बजाय 20 डायमंड में मिल रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कैसे खरीदें आइटम्स ?

ऊपर बताए गए आइटम्स को अनलॉक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप :

  • अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।
  • स्टोर सेक्शन में जाएं।
  • डेली स्पेशल टैब पर क्लिक कीजिए।
  • अब अपनी पसंद के आइटम दबाएं।
  • परचेज बटन पर टैप करिए।
  • इसके बाद वो आइटम अनलॉक हो जाएगा, जिसका उपयोग आप गेम में कर पाएंगे।