Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 20, 2025, 09:51 AM (IST)
Free Fire Max गेमर्स के लिए नया इवेंट लाइव किया गया है। यह OBITO Ring है। इसमें अल्ट्रा-प्रीमियम Obito (The Ten Tail’s Jinchuriki) बंडल और AK47-Akatsuki Theme वेपन स्किन मिल रही है, जिन्हें बिना डायमंड के अनलॉक किया जा सकता है। इसके अलावा, यूनिवर्सल टोकन भी ईनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं। इनके जरिए भी ढेरों आइटम पाए जा सकते हैं। आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं नए इवेंट और उसमें मिलने वाले रिवॉर्ड की डिटेल… और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल
फ्री फायर मैक्स का OBITO Ring लक रॉयल इवेंट है। इसका मतलब है कि इस इवेंट में मिलने वाले आइटम को स्पिन करके प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए आपको डायमंड खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि, अच्छी बात यह है कि इसमें पहला स्पिन फ्री है। इससे पहली बार में रिवॉर्ड्स को बिना डायमंड के जीता जा सकता है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: आज के कोड से कैरेक्टर समेत मिल रहा बहुत कुछ, ऐसे करें रिडीम
और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट
Obito (The Ten Tail’s Jinchuriki) Bundle
AK47-Akatsuki Theme Weapon Skin
Naruto Universal Token
इस लेख में बताए गए इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए आपको स्पिन करना होगा। इस इवेंट में पहला स्पिन फ्री है। यानी कि आपको पहली बार स्पिन करने के लिए एक भी डायमंड खर्च नहीं करना पड़ेगा। इसके बाद 5 बार स्पिन करने के लिए आपको 90 की जगह 45 डायमंड खर्च करने पड़ेंगे।
बता दें कि इवेंट में पांस स्पिन करने के बाद हर स्पिन की कीमत बढ़ जाएगी। इसका मतलब है कि आपको हर बार स्पिन करने पर ज्यादा डायमंड खर्च करने पड़ेंगे।
फ्री फायर मैक्स का यह इवेंट आज यानी 20 अगस्त 2025 को लाइव हुआ है, जो गेमर्स के लिए अगले 11 दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान स्पिन करके जबरदस्त रिवॉर्ड पाए जा सकेंगे।