Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 19, 2025, 09:12 AM (IST)
Free Fire Max में जब से Naruto Chapter 2 की एंट्री हुई है, तब से गेम में नए कैरेक्टर और आइटम देखने को मिले हैं। इनके साथ आए दिन नए-नए इवेंट भी लाइव किए गए हैं। इनमें प्रीमियम एवं एक्सक्लूसिव आइटम मिल रहे हैं, जिन्हें फ्री में अनलॉक किया जा सकता है। हम आपको इस गेमिंग लेख में ऐसे ही खास इवेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें भाग लेकर आप बिना Diamonds के 1000 गोल्ड कॉइन और गोल्ड रॉयल वाउचर पा सकेंगे। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका
फ्री फायर मैक्स में Ninja Vs Zombies इवेंट लाइव है। यह एक टास्क बेस्ड इवेंट है। इसमें टास्क को पूरा करके शानदार रिवॉर्ड पा जा सकते हैं। आपको बता दें कि यह इवेंट आज यानी 19 अगस्त से लाइव हुआ है, जो गेमर्स के लिए 20 अगस्त तक जारी रहेगा। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट
और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू
1000 Gold Coins
2 Gold Royale Vouchers
Song Of Hana Weapon Loot Crate
गेम में 1 बार Ninja Vs Zombies मोड खेलने पर 1000 गोल्ड कॉइन दिए जा रहे हैं।
2 बार Ninja Vs Zombies मोड खेलने पर 2 गोल्ड रॉयल वाउचर ईनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं।
3 बार Ninja Vs Zombies मोड खेलने पर Song Of Hana वेपन लूट क्रेट दी जा रही है।
ऊपर बताए गए रिवॉर्ड को पाने के लिए यहां बताए गए आसान स्टेप को अपनाएं :
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।
2. होम स्क्रीन पर बने इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको तीसरे नंबर पर Ninja Vs Zombies इवेंट मिलेगा, उस पर टैप करें।
4. टास्क चेक करके गेम में जाकर पूरा करें।
5. फिर दोबारा इस सेक्शन में आएं और क्लेम बटन पर टैप करें।
6. इतना करते ही आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।
बताते चलें कि टास्क बेस्ड इवेंट को खासतौर पर उन गेमर्स के लिए लाया जाता है, जो ज्यादा डायमंड खर्च नहीं कर पाते हैं। इससे उन्हें एक्सक्लूसिव आइटम प्राप्त करने का मौका मिलता है और डायमंड की बचत भी होती है।