Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 14, 2026, 11:01 AM (IST)
Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी है। गेम मेकर Garena ने OB52 अपडेट को जारी कर दिया है। इसके लिए डेवलपर ने पॉपुलर जैपनीज एनीमे सीरीज Jujutsu Kaisen (JJK) के साथ हाथ मिलाया है। इसका मतलब है कि गेम में पॉपुलर सीरीज से जुड़े कैरेक्टर और थीम-आइटम मिलेंगे, जिनका उपयोग आप मैच के दौरान कर पाएंगे। इनसे आपका गेमिंग अनुभव बेहतर होगा और इंटरेस्ट भी बना रहेगा। अगर आप इस अपडेट को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप सही जगह आए हैं। हम आपको यहां अपडेट डाउनलोड करने का तरीका बताने के साथ अपडेट आने के बाद होने वाले बदलाव के बारे में बताएंगे। और पढें: Free Fire Max में Infernal Draco के साथ मिल रही Evil Howler गन स्किन, ऐसे करें अनलॉक
Free Fire Max का OB52 अपडेट लाइव हो चुका है। इस अपडेट को गूगल प्ले-स्टोर (Google Play Store) पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इसका साइज अलग-अलग डिवाइस पर निर्भर करेगा। इसके अलावा, अपडेट को गरेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आपको साइट पर मौजूद APK फाइल डाउनलोड करके उसे इंस्टॉल करना होगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 2 March 2026: प्लेयर्स पर फ्री रिवॉर्ड्स की बरसात, क्लेम करने का बढ़िया मौका
फ्री फायर मैक्स ओबी52 अपडेट के तहत गेम में नए कैरेक्टर Morse की एंट्री हुई है। यह Stealth Bytes पावर के साथ आता है, जिसके एक्टिव होने पर कैरेक्टर की मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती है और दूर बैठे दुश्मन के लिए उसे ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। इससे जल्दी किल निकालने में मदद मिलती है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 1 March 2026: मुफ्त Diamonds-Skin-Bundle पाएं, आ गए नए रिडीम कोड्स
Morse कैरेक्टर के अलावा गेम के अन्य कैरेक्टर जैसे Nero, Xayne आदि को भी अपग्रेड किया गया है। इससे कैरेक्टर्स की पावर में इजाफा हुआ है। इसके साथ गेम में मिलने वाले वेपन्स को भी अपडेट किया गया है।
अपडेट के जरिए फ्री फायर मैक्स के मैप्स में नई लोकेशन को एड किया गया है। यह Neon City है। इसे नाइट थीम दी गई है। इसमें टेलीपोर्ट गेट्स मिलते हैं, जिससे एक जगह से दूसरी जगह आसानी से जाया जा सकता है।
नया कैरेक्टर और लोकेशन के अलावा अपडेट के माध्यम से मैप्स को अपडेट किया गया है। सेटिंग में भी अपग्रेडेशन की गई है। साथ ही, गेम में नए टास्क इवेंट भी लाइव किए गए हैं, जहां से एक्सक्लूसिव आइटम्स पाए जा सकते हैं।