Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 03, 2025, 05:30 PM (IST)
Free Fire MAX OB49 Update Advance Server का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेम का डेवलपर Garena गेमर्स के लिए हर महीने नया अपडेट लेकर आता है। अपडटे के साथ गेम में प्लेयर्स को कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गरेना अपडेट से पहले टेस्टिंग के लिए एक एडवांस सर्वर भी रिलीज करता है। कुछ लकी प्लेयर्स इस सर्वर के जरिए गेमर्स के नए फीचर्स को एक्सपीरियंस कर पाते हैं। आइये, जानें अपकमिंग अपडेट का एडवांस सर्वर कब रिलीज होता है। और पढें: Free Fire Max Diamonds: नया Top-up इवेंट शुरू, 1000 डायमंड्स खरीदने पर मिलेंगे 2000 डायमंड्स, जानें कैसे
Free Fire MAX OB49 Update Advance Server की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, लीक रिपोर्ट की मानें तो गरेना अपकमिंग अपडेट के लिए एडवांस सर्वर 9 अप्रैल, 2025 को रिलीज करेगा। इसके बाद अप्रैल के मध्य में गरेना अपडेट जारी कर सकता है। और पढें: Free Fire Max में Street Savvy Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन से हाफ रेट में करें Claim
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एडवांस सर्वर के लिए प्लेयर्स को रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद कुछ चुनिंदा यूजर्स को गरेना एक एक्टिवेशन कोड भेजेगा। इस एक्टिवेशन कोड के जरिए गेमर्स एडवांस सर्वर को एक्सेस कर पाएंगे। और पढें: Free Fire MAX में Assault Rifle इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार मुह
एडवांस सर्वर का यूज करने वाले प्लेयर्स न सिर्फ अपडेट के साथ आने वाले नए फीचर्स को एक्सपीरियंस कर पाते हैं। बल्कि उसमें आने वाले बग की रिपोर्ट करके कई रिवॉर्ड भी पा सकते हैं, जिसमें इन-गेम करेंसी Diamonds शामिल हैं।