Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 27, 2024, 03:18 PM (IST)
Free Fire MAX OB47 Update का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हाल में लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने OB46 Update लाइव किया था। हर महीने आने वाले Free Fire MAX के अपडेट में प्लेयर्स को नए फीचर्स और कॉस्मेटिक आइटम मिलते हैं। ये आइटम्स गेम को मजेदार बनाते हैं। अब प्लेयर्स अगले अपडेट यानी Free Fire MAX OB47 Update का इंतजार कर रहे हैं। लीक रिपोर्ट में इसकी डेट और नए फीचर्स लीक हो गए हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू
Free Fire MAX OB47 Update को 4 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया जा सकता है। यह तरीख पहले जारी किए गए अपडेट के अनुसार बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक डेवलपर Garena ने इसकी लॉन्च डेट अनाउंस नहीं है। उम्मीद है कि अपकमिंग अपडेट के लिए जल्द रिलीज डेट आने वाली है। अपडेट के साथ गेम में होंगे ये बड़े बदलाव। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
मैप के इस लोकप्रिय लोकेशन को क्रिसमस की सजावट, बर्फ-थीम वाले क्षेत्र और तीव्र गति के लिए स्लाइडिंग रॉड के साथ नया रूप दिया जाएगा। इसके साथ यह लोकेशन प्लेयर्स के बीच और भी पसंदीदा हो जाएगी। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
प्लेयर्स अब स्लाइडिंग रॉड का यूज करके मैप पर स्लाइड कर सकते हैं। इससे गेमप्ले में स्ट्रेटजी और स्पीड का एक नया लेवल जुड़ जाएगा।