Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Sep 25, 2024, 01:20 PM (IST)
Free Fire MAX OB46 Update हाल में ही लोकप्रिय बैटल रॉल गेम में आया है। अपडेट के साथ गेम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अपडेट के बाद से गेम में कई नए फीचर्स और रिवॉर्ड जुड़ें है। अब प्लेयर्स को Free Fire MAX OB47 Advanced Server का इंतजार है। गेम में हर महीने नया अपडेट आता है। अपडेट रिलीज होने से पहे Garena अपडेट का एडवांस सर्वर रिलीज करता है। इसमें गेमर्स को स्टेबल वर्जन रिलीज होने से पहले ही अपेडट के साथ आने वाले ने फीचर्स का एक्पीरिंयस उठाने का मौका मिलता है। आइये, जानते हैं Garena कब रिलीज करेगा अपना अगला अपडेट। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
अगर हम पहले जारी किए गए अपडेट्स की बात करें तो इस बार Garena, Free Fire MAX OB47 Update Advance Server को 12 अक्टूबर, 2024 के आस-पास रिलीज कर सकती है। हालांकि, अभी तक गरेना ने इसकी रिलीज की ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की है। साथ ही, फिलहाल एडवांस सर्वर की रजिस्ट्रेशन डेट का खुलासा भी नहीं हुआ है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एडवांस सर्वर सीमित समय के लिए आता है। प्लयर्स सर्वर में आने वाले बग की शिकायत कर सकते हैं। ऐसा करने पर उन्हें रिवॉर्ड मिलेगा। रिवॉर्ड में गेमर्स को फ्री डायमंड यानी इन-गेम करेंसी पाने का मौका मिल रहा है। ध्यान रखें कि अभी इससे संबंधित कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है तो प्लेयर्स को सटीक जानकारी के लिए अपडेट रिलीज का इंतजार करना चाहिए। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim