Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 17, 2024, 11:17 AM (IST)
Free Fire MAX OB44 Update आखिरकार लंबे इंतजार के बाद रिलीज कर दिया गया है। अपडेट के साथ गेम मे नया कैरेक्टर, नया मोड, विभिन्न बदलाव देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं यह अपडेट गेमर्स को एक से एक अच्छे रिवॉर्ड पाने का मौकी भी देगा। एंड्रॉइड और iOS दोनों यूजर के लिए अपडेट जारी कर दिया गया है। इस अपडेट को ऑफिशियल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। आइये, अपडेट को डाउनलोड करने का तरीका और अपडेट के साथ गेम में होने वाले बदलावों के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट
फ्री फायर मैक्स के साल के सबसे बड़े में से एक OB44 Update को प्लेयर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है। एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से और iOS यूजर्स इसे एप्प्ल एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। डेवलपर प्लेयर्स को यह सलाह देता है कि थर्ज पार्टी ऐप के जरिए अपडेट डाउनलोड करना उनके डिवाइस के लिए नुकसानदायक हो सकता है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 9 February 2026: आज मुफ्त में पाएं एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड, तुरंत करें रिडीम
एंड्रॉइड प्लेयर्स यहां क्लिक करके भी Free Fire MAX OB44 Update डाउनलोड कर सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 6 February 2026: मुफ्त में पाएं डायमंड्स, स्किन्स और एक्सक्लूसिव इन-गेम आइटम्स
Free Fire MAX OB44 Update के साथ इस लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में नया Kairos कैरेक्टर भी आया है। इसके अलावा, डेवलपर गरेना गेम में Zombie Hunt मोड भी वापस आ गया है। इतना ही नहीं, गेमर्स को Mechadrake Trial मिलेगा। Ryden, Santino, Caroline, Nikita, Joseph, Kapella और Tatsuya जैसे कैरेक्टर में भी एडजस्टमेंट किया गया है। Vector, MP5, Charge Buster, Bizon और Trogon वेपन को भी अपडेट किया गया है। इन सभी बदलावों के साथ गेम और भी मजेदार होगा।