Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Apr 11, 2024, 07:27 PM (IST)
Free Fire MAX OB34 Update की रिलीज डेट आ गई है। अपकमिंग अपडेट के लिए एडवांस सर्वर 3 अप्रैल, 2024 को ही खत्म हो गया है। इसने प्लेयर्स को कई धमाल फीचर्स का एक्पीरियंस लेना का मौका दिया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने अपकमिंग अपडेट की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। अपडेट आने के बाद गेम में प्लेयर्स को काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। नए-नए फीचर्स भी आएंगे। आइये, डिटेल के लिए आगे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
गरेना फ्री फायर मैक्स का अपकमिंग अपडेट 17 अप्रैल, 2024 को लाइव कर देगा। Free Fire MAX OB34 Update के साथ गेमर्स को कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। इसमें Kairos कैरेक्टर, नया गेम मोड आदि शामिल है। इसके अलावा, अपडेट के साथ वेपन की पावर में भी बदलाव होगा। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
पहले हुए अपडेट को देखें तो इस अपकमिंग अपडेट के लिए भी कोई मेंनटीनेंस डाउटाइम नहीं होगा। गेम को अपडेट करने पर प्लेयर्स सीधा नए अपडेट को खेल पाएंगे। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
OB44 Update रिलीज होने के बाद एंड्रॉइड यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर पाएंगे। iOS यूजर्स Apple App Store से अपडेट डाउनलोड कर पाएंगे।
गरेना ने Free Fire MAX OB44 Update के लिए टीजर जारी कर शुरू कर दिया है। सभी डिटेल अपडेट के साथ सामने आ जाएगी।
इस समय फ्री फायर मैक्स में कई इवेंट चल रहे हैं, जिसमें से एक लक रॉयल भी है। इसमें प्लेयर्स को बंडल के साथ-साथ कई धमाल आइटम पाने का मौका है। गेम में एक बोनस डायमंड इवेंट भी आने वाला है। इसमें डायमंड खरीदने पर उतने डायमंड बोनस के रूप में दिया जाएगा।