Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 17, 2024, 08:14 PM (IST)
Free Fire MAX OB44 Update लाइव हो गया है। गेम में नए अपग्रेड्स जोड़ने और पुरानी कमियों को फिक्स करने के लिए कंपनी समय-समय पर फ्री फायर मैक्स अपडेट रिलीज करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने Free Fire MAX OB44 अपडेट की अनाउंसमेंट की थी, जो कि आज 17 अप्रैल को लाइव होना था। आज फाइनली इसे लाइव कर दिया गया है। नए अपडेट के साथ फ्री फायर मैक्स गेम में एक नए कैरेक्टर जोड़ दिया गया है, जिसका नाम Kairos है। यह कैरेक्टर कई स्पेशल पावर्स के साथ आया है, जो कि न केवल आपके गेम को मजबूत बना देगा बल्कि आपके गेम जीतने के चांसेस भी बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं इस कैरेक्टर से जुड़ी सभी डिटेल्स और कैसे करें इसे क्लेम- और पढें: Free Fire Max में Moon Flip Emote के साथ पाएं जबरदस्त एक्शन, सिर्फ 99 डायमंड्स होंगे खर्च
Free Fire MAX OB44 अपडेट को आज 17 अप्रैल 2024 को लाइव कर दिया गया है। Android यूजर्स Google Play Store व iPhone यूजर्स iOS के जरिए इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। जैसे कि हमने बताया इस नए अपडेट के साथ गेम में एक नया कैरेक्टर एड किया गया है, जिसका नाम Kairos है। और पढें: क्या 2029 तक टल जाएगा Sony का PS6? रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
कैरेक्टर की खूबियों की बात करें, तो Kairos एक स्पेशल फोर्स सोल्जर है। ये कैरेक्टर Combat स्किल के साथ आता है, जिसका मजबूत मिल्ट्री बैकग्राउंड है। Free Fire MAX में यह कैरेक्टर अलग-अलग टेक्टिस के साथ अपने दुश्मन का खात्मा करने के लिए काबिल है। इसके साथ इसे कई वेपन सिस्टम की भी अच्छी खासी जानकारियां है। हालांकि, मिशन के दौरान इस कैरेक्टर में रहस्यमयी एनर्जी आ जाती है, जिसके साथ यह कैरेक्टर डुअल पर्सनैलिटी में बदल जाता है। इस कैरेक्टर की यही खूबी एक कमजोरी भी साबित हो सकती है, जिसमें कई बार गंभीर स्थिति में यह कैरेक्टर अपना कंट्रोल खो सकता है। Kairos कैरेक्टर को Paradox इवेंट के दौरान रिलीज किया जाएगा। और पढें: Free Fire Max में फ्री Skyboard-Season Of Love पाने का मौका आज, ऐसे करें अनलॉक
Kairos कैरेक्टर को क्लेम करने के लिए आपको सबसे पहले Free Fire MAX OB44 अपडेट डाउनलोड व इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद आने वाले दिनों में Paradox इवेंट का ऐलान किया जाएगा। इस इवेंट के दौरान आप Kairos कैरेक्टर को क्लेम करने का मौका मिलेगा।
इस अपेडट के साथ कई इवेंट भी लाइव हुए है, जिसके साथ यूजर्स को विभिन्न रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिल रहा है। इसमें AUG – Party Animal Skin इवेंट शामिल है, जो कि 23 अप्रैल तक लाइव रहेगा। इस इवेंट में यूजर्स AUG – Party Animal स्किन पा सकते हैं।