comscore

Free Fire Max में MP5 Meta Lava Gun Skin पाएं फ्री, MP5 X PARAFAL इवेंट की हुई एंट्री

Free Fire Max में MP5 X PARAFAL इवेंट शुरू हो गया है, जहां से आप प्रीमियम गन स्किन को फ्री पा सकेंगे। इसमें आपको PARAFAL Flames Undying जैसी गन स्किन मिल रही है।

Published By: Manisha | Published: May 18, 2026, 04:06 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में MP5 X PARAFAL इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को गेम में प्रीमियम गन स्किन फ्री पाने का मौका मिल रहा है, जिसमें MP5 Meta Lava Gun Skin आदि शामिल है। फ्री फायर मैक्स भारत के पॉपुलर बैटल रॉयल मोबाइल गेम में से एक है। इस गेम में जीत के लिए कई तरह के इन-गेम आइटम्स की जरूरत पड़ती है। हालांकि, हर आइटम्स को गेम में खरीदने के लिए इन-गेम करेंसी Diamonds का इस्तेमाल करना होता है। डायमंड्स को प्लेयर्स असली पैसों से खरीदते हैं। इस वजह से प्लेयर्स डायमंड्स खर्च करने से पहले दो बार सोचते हैं और ऐसे इवेंट्स की तलाश में रहते हैं, जिसमें उन्हें इन-गेम आइटम्स फ्री मिलेगा। MP5 X PARAFAL इवेंट उन्हीं इवेंट्स में से एक है, जिसमें प्लेयर्स को प्रीमियम गन स्किन मिल रही है। आइए जानते हैं इस इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips

Free Fire Max में आए दिन नए-नए इवेंट्स लाइव होते रहते हैं। इन दिनों गेम में MP5 X PARAFAL इवेंट लाइव हो गया है। जैसे कि हमने बताया इस इवेंट के जरिए गेम में प्लेयर्स को प्रीमियम गन स्किन फ्री मिल रही है। इस लिस्ट में MP5 Meta Lava Gun Skin, MP5 Aurora Oni, Parafal Flames Undying जैसी गन स्किन मिल रही है। यह गेम का लक रॉयल इवेंट है, जिसमें प्लेयर्स को हिस्सा लेकर फ्री रिवॉर्ड्स के लिए अपना लक अजमाना पड़ता है। दरअसल, इस इवेंट में फ्री रिवॉर्ड्स को क्लेम करने के लिए आपको स्पिन करना होता है। स्पिन के लिए इन-गेम करेंसी Diamonds का इस्तेमाल करना होगा। जैसे ही आप डायमंड्स खर्च करके स्पिन करेंगे, वैसे ही रिवॉर्ड लिस्ट में मौजूद एक रिवॉर्ड आपका हो जाता है। यहां जानें स्पिन की कीमत। news और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

Spin Price

MP5 X PARAFAL इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स है। वहीं, 5 स्पिन की कीमत 100 डायमंड्स नहीं बल्कि सिर्फ 90 डायमंड्स ही हैं। news और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

रिवॉर्ड्स

1. PARAFAL Flames Undying

2. MP5 Aurora Oni

3. MP5 Meta Lava Gun Skin

4. PARAFAL Bedtime

5. Universal Ring Token

इवेंट में कैसे लें हिस्सा?

1. सबसे पहले फोन में Free Fire Max गेम ओपन करनी होगी।

2. इसके बाद Store सेक्शन पर जाएं।

3. यहां आपको Highlight में MP5 X PARAFAL इवेंट का बैनर दिखेगा।

4. बैनर पर क्लिक करते ही आपको इस इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स मिल जाएगी।

5. अब आप डायमंड्स खर्च करके स्पिन कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

6. हर स्पिन पर आपको 1 रिवॉर्ड फ्री मिलेगा।