Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 26, 2024, 03:10 PM (IST)
Free Fire MAX में एक बार फिर से MOCO Store इवेंट की एंट्री हो गई है। हर बार की तरह इस बार भी प्लेयर्स को इस इवेंट में दमदार इन-गेम आइटम्स फ्री में पाने का मौका मिलेगा। हालांकि, आइटम्स पाने के लिए उन्हें स्पिन करना होगा और स्पिन करने के लिए डायमंड्स खर्च किए जाते हैं। इनाम की बात करें, तो इस MOCO Store इवेंट में प्लेयर्स के ग्रैंड प्राइज के तौर पर Ultimate Achiever Fist व Woof Pro Catcher Bundle पाने का मौका मिलेगा। वहीं, बोनस प्राइज में 1001 Nights Katana व Spectral guide pet skin bundle मिलेगा। आइए जानते हैं इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस
Free Fire MAX में नया MOCO Store इवेंट आज 26 मई को लाइव हो गया है। यह इवेंट 2 हफ्तों तक लाइव रहेगा। इवेंट में मिलने वाले इनाम से पहले बता दें फ्री फायर मैक्स का यह इवेंट अन्य इवेंट्स से अलग होता है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को Random आइटम्स रिवॉर्ड के तौर पर नहीं मिलते। जैसे कि हमने बताया इस इवेंट में दो कैटेगरी में इनाम दिए जाते हैं, जो हैं ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक
प्लेयर्स को दोनों सेक्शन से एक-एक अपनी पसंद का रिवॉर्ड सिलेक्ट करना होता है। ऐसे में वो दो प्राइज तो आपके होंगे ही। उनके साथ आपको अन्य रिवॉर्ड पाने का भी मौका मिलेगा। रिवॉर्ड पाने के लिए आपको स्पिन करना होगा और 1 स्पिन की कीमत 9 डायमंड्स है। ध्यान देने वाली बात यह है कि 6 बार स्पिन करने पर आपको अपना चुना हुआ ग्रैंड प्राइज जरूर मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम
1. Ultimate Achiever Fist
2. Woof Pro Catcher Bundle
3. Parafal- Persia Prowess
4. Fist- Miraculous
5. Fiendish Foxtail Bundle
6. PLASMA- Darkrose Lurker
1. 1001 Nights Katana
2. Spectral Guide Pet Skin Bundle
3. Backpack- Yeti Buddy
4. Bat- Hand of Victors
5. Party- Rockie Bundle
6. Loot Box
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Free Fire Max गेम ओपन करें।
2. इसके बाद आपको टॉप कॉर्नर पर दिख रहे इवेंट सेक्शन पर जाना होगा।
3. इवेंट सेक्शन में Ultimate Achiever Fist बैनर के साथ MOCO STORE इवेंट दिखाई देगा।
2. इस बैनर पर क्लिक करके आप इवेंट में हिस्सा ले सकेंगे।
3. MOCO STORE इवेंट में ग्रैंड और बोनस प्राइज की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
4. इसके बाद आपको ग्रैंड और बोनस में से एक-एक प्राइज सिलेक्ट करना होगा।
5. इसके बाद आपके सामने ग्रैंड-बोनस के अलावा अन्य कुछ रिवॉर्ड्स आ जाएंगे।