Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 06, 2024, 12:18 PM (IST)
Free Fire MAX में इस महीने कई इवेंट आ रहे हैं। नए बूयाह पास के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के इवेंट भी आ रहे हैं। हाल में एक नया लकी व्हील भी लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में जुड़ा है, जो प्लेयर्स को कम डायमंड खर्च करके बेहतरीन आइटम्स पाने का मौका दे रहा है। इस लकी व्हील के प्राइज पूल में ब्लैक, व्हाइट और Meow बंडल जैसे आइटम शामिल हैं। यह इवेंट उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जो कम डायमंड में अच्छे आइटम पाना चाहते हैं। इवेंट के जरिए रिवॉर्ड पाने का तरीका नीचे बताया गया है। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू
Free Fire MAX में नया लकी व्हील इवेंट 4 मार्च, 2024 को शुरू हो गया था और एक हफ्ते तक गेम में चलेगा। गेमर्स को इसमें स्पिन करके रिवॉर्ड पाना होगा। गेमर्स को स्पिन करने पर एक डिस्काउंट परसेंटेज मिलेगा। उस डिस्काउंट प्रतिशत पर आप आइटम खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: नया Top-up इवेंट शुरू, 1000 डायमंड्स खरीदने पर मिलेंगे 2000 डायमंड्स, जानें कैसे
स्पिन करने पर मिलने वाला डिस्काउंट ऑफर आप आइटम्स पर यूज कर सकते हैं। ध्यान रखें कि एक डिस्काउंट ऑफर केवल एक ही आइटम पर मिलेगा। इवेंट में कुल आठ रिवॉर्ड मिल रहे हैं। अगर आप प्राइज पूल के आइटम को पसंद नहीं करते हैं तो उसे रिफ्रेश कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Brisk Gallop Animation पाने का मौका, गेम में MOCO Store हुआ LIVE