Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 27, 2025, 01:22 PM (IST)
Free Fire Max
Free Fire Max में गेमर्स को ध्यान में रखकर आए दिन नए-नए इवेंट लाइव किए जाते हैं। इन इवेंट में वो प्रीमियम गेमिंग आइटम मिलते हैं, जो गेम स्टोर पर उपलब्ध नहीं हैं। अच्छी बात यह है कि उन आइटम को फ्री में अनलॉक करने का मौका मिलता है। अगर आप फ्री फायर मैक्स लवर हैं और फ्री में एक्सक्लूसिव Emote पाना चाहते हैं, तो आज का गेमिंग इवेंट Final Battle और Madara Ring आपके लिए है। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
सबसे पहले फ्री फायर मैक्स का फाइनल बैटल की बात करें, तो यह फेडेड व्हील इवेंट है। यह इवेंट आपके लिए अगले 4 दिन तक लाइव रहेगा। इस दौरान आप स्पिन करके जबरदस्त ईनाम जीत सकते हैं। इसके लिए आपको गेमिंग करेंसी Diamonds का उपयोग करना पड़ेगा। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
Final Battle Emote
Cube Fragment
Pet Food
Naruto Universal Token और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू
ऊपर बताए गए ईनाम को पाने के लिए आपको स्पिन करना होगा। हालांकि, स्पिन करने से पहले रिवॉर्ड लिस्ट में से उन दो आइटम को पहले चुनना होगा, जिन्हें आप क्लेम नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद वो आइटम लिस्ट से हट जाएंगे। अब स्पिन करके रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इसमें आपको पहला स्पिन फ्री मिलेगा। यानी कि आप बिना डायमंड के स्पिन कर पाएंगे।
इस फ्री स्पिन के बाद आपको दोबारा स्पिन करने के लिए डायमंड का भुगतान करना होगा। हर स्पिन के बाद डायमंड की संख्या बढ़ जाएगी। इसका मतलब है कि प्रत्येक स्पिन पर आपको ज्यादा डायमंड खर्च करने पड़ेंगे।
फाइनल बैटल के अलावा मादारा रिंग इवेंट भी जारी है। यह भी अगले 4 दिन तक लाइव रहेगा। इसमें भाग लेकर आप Free Style इमोट पा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप मादारा बंडल भी क्लेम कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्पिन करना होगा, जिसके लिए आपको डायमंड खर्च करने पड़ेंगे।