Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 27, 2024, 09:24 AM (IST)
Free Fire Max में Lucky Koi वेपन स्किन पाने का मौका मिल रहा है। यह एक गन स्किन है, जिसका उपयोग AWM और Thompson गन के साथ किया जा सकता है। इससे दोनों वेपन को यूनीक लुक मिलेगा। साथ ही, दोनों का रेट ऑफ फायर और आर्मर भेदने की क्षमता बढ़ जाएगी। इससे गेम में जीत दर्ज करने में आसानी होगी। यदि आप भी इस स्किन को हासिल करना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके बहुत काम आएगी। हम आपको वेपन स्किन पाने का पूरा तरीका बताएंगे। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रही Gloo Wall-Stickly Sweet स्किन, पाने के लिए करें यह काम
फ्री फायर मैक्स में ISAGI’S CS Challenge नाम का इवेंट चल रहा है। इसमें टास्क पूरा करने पर Lucky Koi लूट क्रेट इनाम के रूप में मिल रही है। इसके जरिए आप Lucky Koi वेपन स्किन पा सकेंगे। इसके अलावा, इवेंट से ISAGI अवतार और रैंडम लोडआउट लूट क्रेट पाने का चांस भी मिलेगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: फ्री में चाहिए गेमिंग आइटम, अभी रिडीम करें नए कोड
ISAGI’S CS Challenge से लकी कोई गन स्किन पाने के लिए गेमर्स को CS रैंक्ड मैच में दुश्मनों को नॉक आउट करना होगा। 10 विरोधियों को बाहर करने पर रैंडम लोडआउट क्रेट मिलेगी। वहीं, 20 दुश्मनों को किल करने पर लकी कोई लूट क्रेट और 30 विरोधियों को मारने पर इसागी अवतार रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में आया नया Ring इवेंट, Mid-Night Clown समेत मिल रहे 5 धमाकेदार बंडल
गेम डेवलपर गरेना (Garena) का मानना है कि इस तरह के इवेंट से गेमर्स का अनुभव बेहतर होता है। उनका इंटरेस्ट गेम के प्रति बना रहता है। इससे गेमर्स को मुफ्त में प्रीमियम गेमिंग आइटम मिलते हैं, जिन्हें वे खरीदने में असमर्थ हैं।