Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 27, 2024, 08:05 AM (IST)
Free Fire Max Redeem Code Today 27 November 2024: फ्री फायर मैक्स बैटल रॉयल गेम है, जिसमें विरोधियों को नॉक आउट करके आगे बढ़ना पड़ता है। गेम में किल निकालने के लिए वेपन, कैरेक्टर और पेट मिलते हैं। अच्छी बात यह है कि इन आइटम की पावर को स्किन का इस्तेमाल करके बढ़ाया जा सकता है, जिन्हें खरीदने के लिए आमतौर पर असली पैसों से आन वाले Diamonds खर्च करने पड़ते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Free Fire Max के रिडीम कोड एक ऐसा रास्ता है, जिससे पेट, कैरेक्टर, ग्लू वॉल, गन स्किन, इमोट, बंडल और लूट क्रेट जैसे आइटम मुफ्त में पाए जा सकते हैं। इन गेमिंग कोड को रिडीम करने के लिए न तो डायमंड इस्तेमाल करने पड़ते हैं और न ही किसी तरह का टास्क पूरा करना पड़ता है। ये कोड फ्री होते हैं और इन्हें कोई भी रिडीम करके रिवॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
रिडीम कोड की संख्या 12 से 16 अंक के बीच होती है। इन कोड को नंबर और अक्षर को मिलाकर बनाया जाता है। ये स्पेशल कोड पहले 500 प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होते हैं। इन्हें केवल एक ही बार रिडीम किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
यहां आज यानी 27 नवंबर, 2024 के रिडीम कोड की पूरी लिस्ट दी गई है, जिन्हें रिडीम करके डायमंड और कैरेक्टर पाए जा सकते हैं :-
1. फ्री फायर मैक्स के कोड को रिडीम करने के लिए ऑफिशियल रिडेम्पशन वेबसाइट पर जाएं।
2. गूगल या फिर फेसबुक आईडी से लॉग-इन करें।
3. होम पेज पर आ रहे बॉक्स में आज का कोड दर्ज करें।
4. फिर कंफर्म बटन पर क्लिक करें।
5. इसके बाद कोड तुरंत रिडीम होगा।
6. आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।
Free Fire Max के रिडीम कोड हर रीजन में अलग होते हैं। एक रीजन के कोड को दूसरे रीजन में रिडीम नहीं किया जा सकता है। ये खास कोड सीमित समय के लिए वैलिड रहते हैं और कुछ समय बाद खुद ब खुद एक्सपायर हो जाते हैं। यही वजह है कि रिडीम कोड को जल्द से जल्द रिडीम करने की सलाह दी जाती है।